एलेक्सा पर सुनाई देगी अमिताभ बच्चन की आवाज़, ऐसे करेंगे श्रोताओं का मनोरंजन

अमिताभ बच्चन की

बॉलीवुड में अपनी आवाज़ से दर्शकों के बीच लोकप्रियता हासिल करने वाले अमिताभ बच्चन अब अमेज़न एलेक्सा द्वारा अपने श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे। सोमवार को कंपनी द्वारा बिग बी के साथ हुए करार का ऐलान किया गया है जिसमें ग्राहक अमिताभ बच्चन की आवाज़ में चुटकले और मौसम का हाल जान सकेंगे।

वैसे भी अपने फैंस के बीच अमिताभ अपनी आवाज़ को लेकर काफी पसंद किए जाते हैं। अब एलेक्सा द्वारा इनके फैंस ग़ज़ब चुटकुलों और मौसम की जानकारी को इनकी आवाज़ में सुन सकेंगे।

बॉलीवुड में एलेक्सा पर आवाज़ देने वाले पहले कलाकार, अमिताभ

बता दें कि अमेरिका में सैमुअल एल जैक्सन समेत कई सेलेब्रिटीज़ की आवाज़ का इस्तेमाल पहले की किया जा रहा है। वहीं, भारत में अमिताभ पहले बॉलीवुड कलाकार होंगे जिनकी आवाज़ एलेक्सा पर सुनाई देगी। जिसके लिए यूजर्स को एलेक्सा से संवाद करने के लिए “हे, से हैलो टू” अमिताभ बच्चन कहना होगा।

इस संबध में अमिताभ का कहना है कि, ‘तकनीक ने मुझे हमेशा नए अवसरों को स्वीकार करने के लिए प्रेरित किया है। फ़िल्में हों या टीवी शोज़ या फिर पॉडकास्ट। अमेज़न एलेक्सा के साथ इस पार्टनरशिप को लेकर मैं उत्साहित हूं। वॉयस टेक्नोलॉजी के ज़रिए मैं अपने चाहने वालों के लिए एक साथ और भी प्रभावशाली ढंग से जुड़ रहा हूं।’

ब्लॉगिंग करने वाले पहले बॉलीवुड कलाकार

बता दें कि इस साल अमेज़न प्राइम पर अमिताभ बच्चन की फिल्म गुलाबो सिताबो रिलीज़ हुई थी। सोशल मीडिया पर बिग बी काफी एक्टिव रहते हैं और उन कलाकारों में शामिल हैं जिन्होंने इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल अपने फैंस से जुड़ने में किया है। बॉलीवुड में ब्लॉगिंग करने वाले पहले कलाकार भी अमिताभ हैं।

फिलहाल बॉलीवुड के शहंशाह कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसका प्रसारण अक्टूबर से होना है। फिल्मों की बात की जाए तो अब बिग चेहरे और ब्रह्मास्त्र में दिखाई देने वाले हैं।

अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.

Saddiya Anwar

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER