अब घर पे आसानी से बनाए लज़ीज पॉकेट पिज़्ज़ा, जानिए इसकी ख़ास रेसिपी

पॉकेट पिज़्ज़ा

आज कल लोग बाहर के खाने से कतरा रहे हैं, लिहाज़ा घर पर ही हेल्थी रेसिपीज के साथ लॉकडॉउन को एंजॉय कर रहे हैं। बात सही भी है कोरोना काल में जितना एहतियात किया जाए उतना ही अच्छा है। अब बात जब पिज़्ज़ा, बर्गर और मोमोज की आती है तो हर के मुंह में पानी आ जाता है। लेकिन क्या आपने पॉकेट पिज़्ज़ा के बारे में सुना है? आज हम आपको इस लज़ीज़ रेसिपी के बारे में बताने वाले हैं जिससे कि आप अपने मन को संतुष्टि पहुंचाते हुए एक नई रेसिपी सीख सकें।

चार लोगों के लिए पॉकेट पिज़्ज़ा तैयार करने की सामग्री

आटा लगाने के लिए दो कप मैदा, 2 टेबल स्पून ऑलिव ऑयल,
एक छोटा चम्मच ड्राई एक्टिव यीस्ट, चीनी – 1 छोटा चम्मच, नमक – आधा छोटा चम्मच। पिज्जा स्टफिंग के लिए- मोजेरीला चीज़ – कद्दूकस की हुई, पिज्जा सॉस – दो कप, बीन्स -दो कप (बारीक कटी हुई), शिमला मिर्च -1 (लम्बाई में पतली-पतली कटी हुई), स्वीट कॉर्न – दो कप, बंद गोभी – आधा कप, काली मिर्च पाउडर – दो छोटा चम्मच, नमक – दो छोटा चम्मच, ऑलिव ऑयल – 1 छोटा चम्मच।

ऐसे विधि तैयार करें

सब से पहले मैदे को एक बड़े प्याले में निकाल लें, उसमें चीनी, नमक, ड्राई एक्टिव यीस्ट और ऑलिव ऑयल मिलाएं। सभी चीज़ों को अच्छी तरह से मिक्स करें और गुनगुने पानी से नरम आटा । इसी आटे को 5 से 6 मिनट तक के लिए लगभग तीन चौथाई कप पानी के साथ गूंधते जाइए।

इसके बाद इस आटे को तेल लगाकर 2-3 घंटे के लिए ढककर गर्म जगह पर रख दें, इतनी देर में आटा फ़ूल कर दोगुना हो जाएगा। फिर फूले हुए आते को पंच करते हुए हल्का सा मसल लें। इस तरह आपका पिज़्ज़ा पैक बन कर तैयार है। इस आटे की 3-4 लोई बना लें।

स्टफिंग

स्टफिंग तैयार करने के लिए पैन में तेल डालकर गरम करें और इसमें फ्रैंच बीन्स डालकर 1 मिनट के लिए भून लीजिए। इसके बाद इसमें कॉर्न के दाने, शिमला मिर्च, बंद गोभी, काली मिर्च और नमक डालकर लगातार चलाते हुए 1 मिनट के लिए भून लीजिए। सब्जियां भुन कर तैयार हो जाएंगी।

फिर एक लोई उठाएं और उसे सूखे मैदे से थोड़ा बेल लें। करीब दस सेंटीमीटर मोटाई होनी चाहिए। फिर इस पर पिज़्ज़ा सॉस की पतली से परत बिछाएं और आधे पिज़्ज़ा बेस पर तैयार स्टफिंग को डाल दें। इसके बाद स्टफिंग पर कद्दूकस करी हुई मोजेरीला चीज़ डाल दें। इसके बाद इसे बंद कर इसके किनारों को हल्के से दबा दें ताकि स्टफिंग बाहर ना आ सके। अब इसे बेकिंग ट्रे पर रख दें और इसी तरह बाकी पिज़्ज़ा पैक तैयार कर लें। फिर इन पिज्जा पैक को आधे घंटे के लिए ढककर के रख दीजिए इसके बाद इन्हें बेक कीजिए। अवन को 180 डीग्री सेल्सियस पर हीट करें।

फिर पिज़्ज़ा ट्रे को अवन में 10 मिनट के लिए बेक कर लें। इसके बाद फिर से पिज़्ज़ा को पलट कर पलट कर 5 मि. इसी तापमान पर फिर से बेक कर लें। फिर इस लज़ीज़ पॉकेट पिज़्ज़ा को सॉस के साथ अपने घर वालों को सर्व करें।

 

अन्य रेसिपीज जानें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.

Saddiya Anwar

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER