विवेक ओबरॉय की आने वाली फिल्म पीएम मोदी कई कारणों से विवादों में चल रही है। विवेक ओबरॉय की इस फिल्म पर यह आरोप लगाया जा रहा है कि चुनावों से पहले इस फिल्म को रिलीज करके मोदी की लोकप्रियता को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इस फिल्म को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत भी की गई थी परंतु चुनाव आयोग ने फिल्म के रिलीज पर रोक लगाने से मना कर दिया। कहीं पर फिल्म का विरोध देखने को मिल रहा है तो कहीं पर कुछ बॉलीवुड सितारे फिल्म का समर्थन करते हुए भी नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री काजल ने पीएम मोदी की इस बायोपिक का समर्थन किया है।
काजल ने विवेक ओबेरॉय और फिल्म पीएम मोदी का समर्थन करते हुए लिखा कि वाह विवेक! यह एक अच्छी फिल्म लग रही है। मैं इसे देखने के लिए बेहद उत्सुक हूं। मेरी तरफ से इस फिल्म की खीर पूरी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। काजल अग्रवाल उन चुनिंदा एक्ट्रेस में से हैं जिन्होंने इस फिल्म का समर्थन किया है।
विवेक ओबरॉय ने काजल अग्रवाल के इस समर्थन पर उनका आभार जताया है और उन्होंने कहा कि एक ऐसे समय में जब हम अपनी फिल्म को रिलीज कराने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में इस फिल्म को और मुझे अपना समर्थन देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
दरअसल पहले इस फिल्म को 12 अप्रैल को रिलीज किया जाना था। मगर बाद में फिल्म को 5 अप्रैल को रिलीज करने को घोषणा की गई। जिसके बाद चुनाव आयोग से इसकी शिकायत कर दी गई थी। मगर चुनाव आयोग से क्लीन चिट मिलने के बाद फिल्म को पूरा 12 अप्रैल को रिलीज करने की तैयारी की गई। आखिरकार आप फिल्म 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में आ रही है।
इसके पहले विवेक ओबरॉय ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि यह एक आजाद मुल्क है और हम अपनी फिल्म को रिलीज करवाने को लेकर संघर्ष का सामना कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नगमा जैसे लोग जो की फिल्म इंडस्ट्री से आते हैं। मगर किसी एक विशेष पार्टी से जुड़े होने के कारण वह फिल्म की रिलीज का विरोध कर रहे हैं। जो कि बहुत दुखद बात है।

