आज कल बॉलीवुड के भाईजान यानि सलमान खान अपनी नयी फिल्म दबंग 3 की शूटिंग करने में काफी व्यस्त है। बता दे कि इस फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश के महेश्वर में हो रही है। हालांकि सलमान खान को इस खास जगह पर भी एक नन्हा सा फैन मिल ही गया। जिससे मिलने के लिए सलमान खान फिल्म की शूटिंग बीच में ही छोड़ कर आ गए। दरअसल जो बच्चा सलमान से मिलने आया था, वह कैंसर पीड़ित था। जी हां सलमान खान और उस बच्चे की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की गई है।
भांजे की बर्थडे पार्टी में सलमान खान झूमते थिरकते नजर आए….वायरल हुआ वीडियो
फिल्म की शूटिंग बीच में..
केवल इतना ही नहीं इसके इलावा सलमान खान ने उस बच्चे का इलाज करवाने का फैसला भी किया है। यानि उस बच्चे की बीमारी के इलाज का पूरा खर्च सलमान खान ही चुकाने वाले है। वैसे आपको बता दे कि वह बच्चा सलमान खान का इतना बड़ा फैन है, कि सलमान से मिलने के बाद उसकी ख़ुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहा। इसके साथ ही आपको जान कर हैरानी होगी कि वह बच्चा बकायदा सीधा हॉस्पिटल से शूटिंग के सेट पर सलमान से मिलने के लिए आया था। ऐसे में भला सलमान खान जैसे बड़े दिल वाले एक्टर उस बच्चे का दिल कैसे तोड़ सकते थे। यही वजह है कि फिल्म की शूटिंग बीच में ही छोड़ कर सलमान खान सबसे पहले खास तौर पर उस बच्चे से मिलने के लिए आएं।
सरोज खान की मदद करने के लिए आगे आएं बॉलीवुड के दबंग सलमान खान
गौरतलब है कि वह बच्चा अपने साथ एक डायरी भी लेकर आया था। दरअसल वह उस डायरी पर सलमान खान का ऑटोग्राफ चाहता था। ऐसे में सलमान खान ने न केवल उस डायरी पर अपना ऑटोग्राफ दिया बल्कि बच्चे के साथ बड़े प्यार से तस्वीर भी खिंचवाई। बहरहाल सलमान खान का यह अंदाज लोगो को खूब पसंद भी आ रहा है। यानि कि सलमान खान और उस बच्चे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रही है।


