रात को बेहतरीन नींद पाने के लिए जरूर अपनाएं ये आयुर्वेदिक तरीके

रात को बेहतरीन नींद

इसमें कोई शक नहीं कि आज के समय में जहाँ एक तरफ सुख सुविधाओं का विकास होता जा रहा है, वही दूसरी तरफ मानव जीवन से चैन और सुकून दोनों चीजें ही खत्म होती जा रही है। जी हां आज का आलम तो ये है कि इतना काम करने के बाद भी इंसान रात को ठीक से सो नहीं पाता। इसलिए रात को बेहतरीन नींद पाने के लिए आज हम आपको कुछ आयुर्वेदिक तरीके बताने वाले है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इन आयुर्वेदिक तरीको को अपनाने के बाद आपको खुद पता नहीं चलेगा, कि आप कब सो गए और कब सुबह हो गई।

रात को बेहतरीन नींद

रात को बेहतरीन नींद..

http://सौंफ खाने के फायदे जान, इसे खाएं बिना नहीं रह पाएंगे आप

वैसे रात के समय नींद न आने की एक बड़ी वजह मोबाइल भी है। इसके इलावा दिन भर के तनाव के कारण भी व्यक्ति रात को ठीक से नहीं सो पाता। गौरतलब है कि रात को एक मीठी सी नींद पाने के लिए सोने से पहले गुनगुने पानी से स्नान जरूर करे। जी हां सोने से करीब एक या दो घंटे पहले ही स्नान करे। इससे आपकी थकान भी खत्म हो जाएगी और आपको अच्छी नींद भी आएगी।

इसके साथ ही गर्म दूध में शहद मिला कर पीने से भी अच्छी नींद आती है। इससे आपको काफी सुकून भी महसूस होगा। बहरहाल आप चाहे तो हर्बल चाय भी पी सकते है। हालांकि रात को सोने से पहले आपको कुछ बातों का भी ध्यान रखना चाहिए। जैसे कि रात को सोने से पहले अल्कोहल का सेवन न करे। इसके इलावा रात के समय हमेशा हल्का खाना खाएं और खाना सोने से एक या दो घंटे पहले ही खाना चाहिए।

अब यूँ तो आज के समय में ऐसा करना मुश्किल है, लेकिन फिर भी अगर हो सके तो रात को सोने से आधा घंटा पहले ही मोबाइल या टीवी का इस्तेमाल करने से बचे। बता दे कि ये रात को बेहतरीन नींद पाने के सबसे बढ़िया तरीके है। इसलिए इन्हे आजमाना बिलकुल न भूले।

जीवन शैली से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express  पर.

Summary
रात को बेहतरीन नींद पाने के लिए जरूर अपनाएं ये आयुर्वेदिक तरीके  Youth Express
Article Name
रात को बेहतरीन नींद पाने के लिए जरूर अपनाएं ये आयुर्वेदिक तरीके Youth Express
Description
रात को बेहतरीन नींद पाने के लिए आज हम आपको कुछ आयुर्वेदिक तरीके बताने वाले है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इन आयुर्वेदिक तरीको को अपनाने के बाद आपको खुद पता नहीं चलेगा, कि आप कब सो गए और कब सुबह हो गई।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER