इरफान पठान भारतीय टीम के खिलाड़ी रह चुके हैं जिनकी गेंद जब बल्लेबाज के सामने जाती थी तो वह सीधे स्टंप को उसके स्थान से 1 मीटर दूर गिरा देती थी। लेकिन इन दिनों इरफान पठान आलोचकों को करारा जवाब देते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल इरफान पठान यूसुफ पठान के आलोचकों को करारा जवाब देते हुए नजर आए तो चलिए जानते हैं क्या है वह मुद्दा जिसकी वजह से उफान पठान को यूसुफ पठान के आलोचकों को करारा जवाब देना पड़ा।
इरफान पठान ने इसलिए आलोचकों को लगाई लताड़ –
9 matches, 5 not outs, didn't bat twice. Faced a total of just 41 balls this IPL. So ppl who talk abt his performance don't forget this stat.
He is the only match winner to bat so down in the order and win 16 man of the matches @iamyusufpathan— Irfan Pathan (@IrfanPathan) April 27, 2019
इरफान पठान ने दरअसल जिस वजह से लताड़ लगाई थी वह वजह और कोई नहीं बल्कि यूसुफ पठान थे। दरअसल युसुफ पठान ने आईपीएल 2019 के 12वें संस्करण में अब तक कुल 9 मैच ही खेले हैं। कुल नौ मैचों में उन्हें सात बार बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। खास बात यह है कि 7 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए 5 मैचों में वह नाबाद रहे लेकिन फिर भी उन्हें टीम में मौका नहीं दिया गया। और उनकी जगह पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया जिसका खामियाजा यह हुआ कि इनके स्थान पर चुने गए दीपक हुड्डा को मौका तो दिया गया, लेकिन वह शून्य पर आउट हो गए और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम यह मैच 7 विकेट से हार गई।
इसके बाद इरफान पठान ने यूसुफ पठान की सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना पर ट्वीट करते हुए कड़ा जवाब दिया इरफान खान ने अपने ट्वीट में लिखा कि, “9 मैच, पांच बार नॉट आउट 2 बार बल्लेबाजी नहीं की। इस आईपीएल में अब तक उन्होंने केवल 41 गेंदें खेली हैं। इसलिए जो लोग उनकी परफॉर्मेंस की बात करते हैं उन्हें आंकड़ों पर गौर करना चाहिए वह अकेले ऐसे मैच विनर हैं, जो निकले क्रम पर बल्लेबाजी करते हैं और 16 बार मैन ऑफ द मैच जीत चुके हैं।
गौरतलब है कि युसूफ पठान इंडियन प्रीमियर लीग के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक रह चुके हैं। क्योंकि पिछले सीजन में भी उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से बल्लेबाजी करते हुए 250 से अधिक रन बनाए थे और उन्होंने अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाने का एक बहुत बड़ा काम किया था जो शायद लगातार खेलने वाले बहुत खिलाड़ियों ने नहीं कर पाया था। फिलहाल इरफान पठान यूसुफ पठान के लिए जो खरीफ होती है उनके आलोचकों को सुनाई है उसकी तारीफ पूरी क्रिकेट जगत से जुड़े हुए लोग कर रहे हैं।