आईपीएल 2019 का 46 वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बाद कोलकाता के ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। सांसे थमा देने वाले इस मैच में दोनों टीमों की तरफ से छक्कों की खूब बरसात हुई। मगर अंत में बाजी कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथ लगी और कोलकाता नहीं हमें 34 रनों से जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने आंद्रे रसेल की तूफानी बल्लेबाजी के कारण 232 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम हार्दिक पांड्या की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 198 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ ही कोलकाता के खाते में 2 अंक और जुड़ गए।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत काफी अच्छी रही और सलामी बल्लेबाज शुभम गिल और क्रिस लिन ने पहले विकेट के लिए 96 रन जोड़े। क्रिस लिन 29 गेंदों पर 54 रन की शानदार पारी खेलकर आउट हुए। वहीं शुभ्मन गिल ने 45 गेंदों पर 76 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। केकेआर को 232 रनों तक ले जाने में टीम के सबसे धुरंधर बल्लेबाज आंद्रे रसेल का हाथ रहा। आंद्रे रसेल ने 40 गेंदों पर 80 रनों की धुआंधार ताबड़तोड़ पारी खेली। जिसकी बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स 232 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंच पाया। किसी भी टीम द्वारा इस सीजन में बनाया गया यह सबसे उच्चतम स्कोर है।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस टीम की शुरूआत बहुत ख़राब रही, टीम के मात्र 9 रन के स्कोर पर क्विंटन डी कॉक (शून्य ) के स्कोर पर आउट हो गये थे।इसके बाद 58 रन के स्कोर तक पहुँचने में मुंबई इंडियंस की टीम अपने शुरूआती 4 विकेट गंवा चुकी थी। लेकिन इसके बाद हार्दिक पांड्या ने तूफानी बल्लेबाजी की और मुंबई इंडियंस को जीत दिलाने की काफी कोशिश की, लेकिन दूसरी तरफ से हार्दिक पांड्या को अच्छा साथ नहीं मिल पाया और मुंबई इंडियंस की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 198 रन ही बना पाई।
मुंबई इंडियंस के लिए हार्दिक पांड्या ने 34 गेंदों पर 91 रन की एक तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 6 चौके व 9 छक्के लगाये।

