आईपीएल के दूसरे मुकाबले में आमने-सामने होंगे मुंबई और पंजाब किंग्स, दोनों टीम टॉप पर पहुंचने का लगाएंगी जोर

आईपीएल के दूसरे मुकाबले में आमने-सामने होंगे मुंबई और पंजाब किंग्स, दोनों टीम टॉप पर पहुंचने का लगाएंगी जोर

इंडियन प्रीमियर लीग में आज 42 वां मुकाबला आबु धाबी में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। जिसमें से आईपीएल के दूसरे फेज में मुंबई का प्रदर्शन खराब दिख रहा है। वहीं, एक ओर मुंबई इंडियंस अब तक सबसे ज्यादा आईपीएल का खिताब जीतने वाली टीम है।

आज मुंबई खेलेगा तीसरा मैच

बता दें कि आईपीएल के दूसरे हाफ में रोहित शर्मा की टीम आज अपना तीसरा मैच खेलने उतरेगी। जहां उनका मुकाबला पंजाब किंग्स से होगा। जहां राहुल की टीम के लिए भी यह उनकी तीसरा मैच होगा लेकिन दोनों टीमों के बीच बड़ा फर्क ये है कि पंजाब किंग्स जहां इस दूसरे फेज में पिछले 2 में से एक मैच जीत हासिल कर चुकी है।

दोनों टीमों के लिए है मुश्किल

तो वहीं, मुंबई इंडियंस अपना एक भी मैच नहीं जीती है। वहीं, अगर आज मुंबई इंडियंस की टीम नहीं जीतती है तो उनके लिए प्ले ऑफ का रास्ता लगभग बंद होना तय है। एक ओर पंजाब किंग्स के लिए भी हारना कुछ ऐसी ही मुश्किलें खड़ी होती दिखाई दे रही है। हालांकि, आज का यह मैच बड़ा ही रोमाचंक होने वाला है।

दोनों टीमों में अब तक हो चुका है 27 बार मुकाबला

वहीं, रोहित की टीम के लिए एक मुश्किल यह भी है कि पंजाब की टीम उनके खिलाफ आईपीएल के इस सीजन में खेले पिछले मैच में जीत हासिल की थी। तो ऐसे में मुंबई की टीम पर पूरी दबाव होगा। दरअसल, आईपीएल में अब तक दोनों टीमों में 27 बार आमना-सामना हो चुका है। जिसमें से सिर्फ 14 बार तो मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल की है। जिसमें से 13 मैचों पंजाब किंग्स भी जीत चुकी है।

मुंबई की मजबूर है गेंदबाजी

वहीं, आज मुंबई को जीतने के लिए इस टीम के भारतीय बल्लेबाजों का चलना बहुत ज्यादा जरूरी है। आपको बता दें कि मिडिल ओवर में इशान किशन, सूर्यकुमार यादव बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। हालांकि, मुंबई के गेंदबाजो की बात की जाए तो उनका ये पक्ष मजबूत पक्ष है। तो वहीं, दूसरी ओर पंजाब किंग्स की टीम की बल्लेबाजी मजबूत है। जिसमें से पंजाब की सबसे बड़ी ताकत केएल राहुल और मयंक अग्रवाल की ओपनिंग जोड़ी है. इसके अलावा पंजाब की गेंदबाजी में भी दम दिखता है.

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER