क्रिकेट की दुनिया में अकेले व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरी टीम का महत्व होता है। यही वजह है कि भले ही कोई खिलाडी अपनी टीम के लिए कितने भी ज्यादा रन क्यों न बना ले, लेकिन वो जीत पूरी टीम की होती है। इस बात को रोहित शर्मा ने साबित भी कर दिया है। बता दे कि अपने और विराट के बीच चल रहे तनाव को लेकर पहली बार बोले रोहित शर्मा ने अपना ब्यान दे दिया है। सबसे पहली बात तो ये कि इस समय दोनों ही खिलाडी काफी फॉर्म में है। यानि दोनों ही क्रिकेटर खुद का बेस्ट देने की कोशिश कर रहे है। हालांकि कई बार जब टीम इंडिया हार जाती है, तब विराट की कप्तानी को लेकर सवाल उठाएं जाते है और रोहित को कप्तान बनाने की बात कही जाती है।
पहली बार बोले रोहित शर्मा..
अब यूँ तो विराट और रोहित दोनों ही इस मुद्दे को लेकर चुप्पी साधे रखते है। मगर अब रोहित शर्मा ने अपने इंटरव्यू के दौरान बताया कि इस मामले को लेकर जो कुछ भी लिखा जा रहा था, उसे लेकर वह काफी सावधान थे। इसके बाद रोहित शर्मा ने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा दुःख तब हुआ, जब इस मामले में परिवार वालों को भी घसीटा जाने लगा। इसके इलावा रोहित शर्मा ने कहा कि तब विराट को भी इतना ही बुरा लगा होगा, जब उनकी हार के लिए उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को दोषी कहा गया।
यहाँ तक कि रोहित शर्मा ने ये भी कहा कि वर्ल्ड कप के बाद जब उन्हें इन सब बातों और मुद्दों के बारे में पता चला, तब वह हंसने लगे। उनका कहना है कि इन सब मामलों से परिवार वालों को दूर ही रखना चाहिए, क्यूकि उनकी कोई गलती नहीं होती। बता दे कि इससे पहले टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री और विराट कोहली ने भी इन खबरों को गलत बताया था। फ़िलहाल तो अपने और विराट कोहली के रिश्ते को लेकर पहली बार बोले रोहित शर्मा ने सब कुछ साफ कर दिया, लेकिन आगे क्या होता है, ये देखना काफी दिलचस्प होगा।



