आज सुपर मंगलवार में पहला मुकाबला होगा दिल्ली और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच

आज सुपर मंगलवार में पहला मुकाबला होगा दिल्ली और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच

आज मंगलवार के दिन शारजाह में मैदान में दोपहर कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शानदार मुकाबला खेला जाएगा। आपको बता दें इस समय दिल्ली शानदार फॉर्म में चल रही है। वहीं, राहत भरी यह खबर है कि कोलकाता के आक्रामक खिलाड़ी आंद्रे रसेल चोट लगने की वजह आज के इस मुकाबले खेलना मुश्किल है।

दिल्ली अब तक जीत चुकी है आठ मुकाबले

बता दे कि अबकी बार आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली की टीम का अच्छा प्रदर्शन दिखा है तो ऐसे में उनकी नजरें सिर्फ प्लेआफ में जगह बनाने की नहीं बल्कि पिछले साल से बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने पर है। दरअसल, आईपीएल के पिछले सीजन में फाइनल मुकाबला दिल्ली का मुकाबला मुंबई इंडियंस से हुआ था। जिनमें से अबकी बार दिल्ली दस मैचों में आठ में जीतने के साथ 16 अंक हासिल करके दूसरे स्थान पर बनी हुई है।

चोट के कारण नहीं खेल रहे रसेल

वहीं, कोलकाता अब तक छह मैच हार चुकी है और सिर्फ चार मैच में जीत हासिल की है। बता दें कि अभी पिछले मुकाबले में दिल्ली ने राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया था। वहीं, हैमस्ट्रिंग चोट के कारण तीन ओवर फेंकने के बाद रसेल मैदान से बाहर चले गए जिनकी कमी कोलकाता को महसूस हुई। जहां उनकी जगह उनकी प्रसिद्ध कृष्णा को 19 वां ओवर फेंकने की जिम्मेदारी सौंपी गई लेकिन वह रविंद्र जडेजा को रोकने में असफल रहे।

कोलकाता को करना होगा अच्छा प्रदर्शन

हालांकि, केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन और उनकी टीम को यह बात खूब अच्छे से पता है कि दिल्ली जिस तरह फॉर्म में चल रही है तो वह ऐसे में वह टीम के खिलाफ कोई गलती नहीं कर सकते। जहां प्लेआफ में जगह बनाने के लिये यह मैच उनके लिये काफी खास होगा। उन्हें ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली जैसी मजबूत टीम के खिलाफ हर हाल में अच्छा प्रदर्शन दिखाना होगा। जिसमें से मोर्गन, दिनेश कार्तिक, नीतिश राणा, वेंकटेश अय्यर और शुभमन गिल सभी खिलाड़ियों को मिलकर अच्छे रन जुटाने होंगे।

 

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER