आईपीएल सीजन-14 के फाइनल में पहुंची चेन्नई, दिल्ली कैपिटल्स को चार विकेट से हराया

आईपीएल सीजन-14 के फाइनल में पहुंची चेन्नई, दिल्ली कैपिटल्स को चार विकेट से हराया

रविवार के दिन आईपीएल सीजन-14 का पहला क्वालीफायर खेला गया। जहां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। जहां मुकाबला बहुत ही रोमांचक रहा। वहीं, चेन्नई के ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने 70 रन की पारी खेली और रोबिन उथप्पा ने 63 रन की पारी खेली।

इस दिन खेला जाएगा फाइनल

हालांकि, बाद में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी में छह गेंद में नाबाद 18 रन से चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के पहले क्वालीफायर में दिल्ली कैपिटल्स को करीब चार विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। आपको बता दें कि फाइनल 15 अक्टूबर को खेला जाएगा।

दिल्ली के पास है अभी एक और मौका

वहीं, यह मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नौंवा आईपीएल फाइनल होगा। दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के पास अभी एक मौका है। जहां वह बुधवार के दिन दूसरे क्वालीफायर में खेलकर फाइनल में पहुंचने का प्रयास करेगी। जहां दिल्ली का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच सोमवार के दिन होने वाले एलिमिनेटर के विजेता से होगा।

पृथ्वी और पंत ने बनाए इतने रन

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ 60 रन और कप्तान ऋषभ पंत नाबाद 51 रन के अर्धशतक की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स बल्लेबाजी मिलने के बाद पांच विकेट पर करीब 172 रन ही बना सके। तो वहीं, आईपीएल की अनुभवी चेन्नई सुपर किंग्स के फार्म में चल रहे गायकवाड़ 50 गेंद पर पांच चौके और दो छक्के लगाए और उथप्पा 63 रन, 44 गेंद में सात चौके, दो छक्के ने दूसरे विकेट के लिये 77 गेंद में 110 रन की साझेदारी कर अच्छी शुरूआत करायी।

धोनी ने हासिल कराई जीत

तभी आखिरी में आए कप्तान धोनी ने फिर अपनी अहम भूमिका निभाते हुए छह गेंद में तीन चौके और एक छक्के से नाबाद 18 रन बनाकर दो गेंद रहते चार विकेट से अपनी टीम को जीत हासिल कराई। वहीं, धोनी का अनुभव युवा पंत पर भारी पड़ा।

 

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER