आईपीएल के 15 वें सीजन में आज दोपहर होगी मुंबई और राजस्थान में टक्कर

आईपीएल के 15 वें सीजन में आज दोपहर होगी मुंबई और राजस्थान में टक्कर

आईपीेएल का 15 वां सीजन शूरू हो चुका है। जहां अबकी बार कोरोना के हालात भी सही है। जहां अबकी बार दर्शक भी स्टेडियम मैच देखने के लिए पहुंच रहे है। वहीं, आज आईपीएल में डबल डेकर मैच है। जहां पहले मैच में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगे। जहां यह मुकाबला आज दोपहर करीब 3.30 पर मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। 

इन्होंने करी थी दमदार बल्लेबाजी

वहीं, इस बार के आईपीेएल में राजस्थान की टीम अलग फॉम में नजर आ रही है। जहां इनका मुकाबला अभी कुछ दिन पहले हैदराबाद से हुआ था जिसमें राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन और जोस बटलर की दमदार बल्लेबाजी के कारण हैदराबाद को पस्त होना पड़ा था। तो ऐसे में आज मुंबई को कड़ी टक्कर के साथ राजस्थान के साथ खेलना होगा।

इनकी हुई है वापसी

हालांकि, मुंबई इंडियंस के लिए राहत भरी खबर यह है कि मध्यक्रम के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव खेलेंगे कि नहीं अभी यह फाइनल नहीं हुआ है। जहां वह आज के मुकाबले में नजर आ सकते है। आपको बता दें कि मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को शानदार शुरुआत दी थी। जहां मीडिल ऑर्डर के बीच तेजी से रन नहीं बन पाए थे।

पिछले मैच में रहा अच्छा प्रदर्शन

दरअसल, पिछले मैच में राजस्थान ने हैदराबाद के खिलाफ अच्छा प्रर्दशन रहा था। जहां कप्तान संजू सैमसन अच्छी पारी खेली थी। जहां राजस्थान के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर को अच्छी शुरुआत में बड़े स्कोर बनाने होंगे। वहीं, पिछले मुकाबले में देवदत्त पडिक्कल और शिमरॉन हेटमेयर सहित अन्य बल्लेबाजों ने भी अच्छी बल्लेबाजी करी थी और वे उसे फिर से दोहराना चाहेंगे। तो ऐसे में आज यह देखना होगा कि दोनो टीमों में कौन सी टीम आज का मुकाबला अपने नाम करेगी।

राजस्थान की प्लेइंग इलेवन

जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान & कीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरॉन हेटमेयर, जिमी नीशाम, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, टायमल मिल्स, जसप्रीत बुमराह, बासिल थपी।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER