जैसा की दर्शको का इंतजार अब खत्म हो गया है। जहां IPL 2022 के 15 वां सीजन जल्द शुरू होने वाला है। वहीं, अबकी बार IPL का मुकाबले भारत में ही खेले जाएंगे। जहां अबकी बार का IPL इस बार 26 मार्च शनिवार के दिन पहला मुकाबला खेला जाएगा। जो करीब 29 मई तक चलेगा। आपको बता दें कि मुंबई और पुणे के कुल 4 मैदानों पर मुकाबले खेले जाएंगे।
फैन्स भी उठा सकेंगे आनंद
वहीं, खुशी की बात यह है कि अबकी बार मुकाबला खाली स्टेडियम के बीच नहीं होगा। बल्कि फैन्स भी मैच का आनंद उठा सकेंगे। जिसकी अनुमति दे दी गई है। हालांकि, शुरुआत के मैच में स्टेडियम की कुल क्षमता के 40 फीसदी दर्शक ही मैच का हिस्सा बन पाएंगे। दरअसल, उस समय अगर कोरोना से हालात काबू में रहे तो दर्शकों की संख्या को बढ़ाया जा सकता है। जहां दर्शकों के प्रवेश पर महाराष्ट्र सरकार की गाइडलाइन्स के अनुसार, समय-समय पर कदम उठाए जाते रहेंगे। जहां इस बार लीग में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी।
दो टीमें नई हुई है शामिल
बता दें कि गुरुवार के दिन आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल की बैठक भी की गई। जहां इस बैठक के बाद IPL के चेयरमैन बृजेश पटेल ने बताय कि, ‘IPL 2022 शनिवार के दिन 26 मार्च से शुरू हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार फैसला लिया गया है कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम और ब्रैबोर्न स्टेडियम सहित नवी मुंबई के डीवाई पाटिल मैदान और पुणे के गाहुंजे स्टेडियम में करीब 74 मुकाबले होंगे’। हालांकि, इस बार IPL 2022 में दो नई टीमों लखनऊ सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटन्स भी आई है।
पिछले बार बीच मे रोकना पड़ा था मैच
दरअसल, पिछले बार कोरोना की वजह से कई टीमों के खिलाड़ी संक्रमित होने से मैच को रोकना पड़ा था। जहां कोरोना से हालात ठीक होने पर भारत से बाहर आबूधाबी और यूएई में मैच खेले गए थे।