IPL 2020 में केएल राहुल ने खेली शानदार पारी, तोड़े कई अहम रिकार्ड

IPL 2020 में केएल राहुल ने खेली शानदार पारी

IPL 2020 के छठे मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब KXIP ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर RCB को करीब 97 रनों से हरा दिया। इस सीज़न में पंजाब की यह पहली जीत है। पंजाब की इस जीत के हीरो रहे उनके कप्तान केएल राहुल।

69 गेंदो में खेली 132 रनों की पारी

केेएल राहुल ने इस मैच में 69 गेंदो में 132 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 191.30 का रहा। अपनी शतकीय पारी में राहुल ने 7 छक्के और 14 चौके लगाए। इसके साथ ही राहुल IPL 2020 में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए। हालांकि,  केेएल राहुल ने इसके अलावा और भी कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर चुके है।

खास बात

अपनी इस पारी के साथ ही केेएल राहुल IPL में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए। इससे पहले ये रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम था। पंत ने आईपीएल 2018 के सीजन में नाबाद 128 रन बनाए थे। इसके साथ ही राहुल आईपीएल के एक मैच में बतौर कप्तान रहने के साथ-साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। वहीं, ओवरऑल राहुल आईपीएल के एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में क्रिस गेल (नाबाद 175) पहले नंबर पर हैं।

इनको भी छोड़ दिया पीछे

इस मैच में ही राहुल आईपीएल में सबसे तेज़ 2,000 रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज़ बने है। उन्होंने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ कर यह उपलब्धि हासिल की है। आईपीएल में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज़ 2,000 रन बनाने का रिकॉर्ड अब तक क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के नाम था। सचिन ने 63 पारियों में यह कारनामा किया था। अब राहुल ने 60 पारियों में 2,000 रन बनाकर सचिन को भी पीछे छोड़ दिया है।

इनका सबसे तेज रन बनाने का है रिकार्ड

आईपीएल में सबसे तेज़ 2,000 रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। गेल ने सिर्फ 48 पारी में यह कारनामा किया था। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेल चुके शॉन मार्श का नाम है। इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ ने 52 पारियों में यह कारनामा कर दिखाय था।

Summary
IPL 2020 में केएल राहुल ने खेली शानदार पारी, तोड़े कई अहम रिकार्ड
Article Name
IPL 2020 में केएल राहुल ने खेली शानदार पारी, तोड़े कई अहम रिकार्ड
Description
IPL 2020 के छठे मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब KXIP ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर RCB को करीब 97 रनों से हरा दिया। इस सीज़न में पंजाब की यह पहली जीत है। पंजाब की इस जीत के हीरो रहे उनके कप्तान केएल राहुल।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER