विवेक ओबरॉय ने कहा कि यदि ऐसा हुआ तो वह राहुल गांधी की बायोपिक में भी कर लेंगे काम

विवेक ओबरॉय

इन दिनों विवेक ओबेरॉय और उनकी आने वाली फिल्म पीएम मोदी दोनों चर्चाओं के साथ साथ विवादों में भी है। विवेक ओबरॉय को अपनी फिल्म को रिलीज करवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। उन्होंने फिल्म पीएम मोदी में मोदी जी का किरदार निभाया है। यह फिल्म नरेंद्र मोदी की बायोपिक है। रिपोर्टों के अनुसार फिल्म 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर पहले ही काफी विवाद हो चुका है। चुनाव आयोग ने फिल्म को क्लीन चिट दे दी है। ऐसे में फिल्म का प्रमोशन कर रहे विवेक ओबरॉय ने एक बड़ी बात कह दी उन्होंने कहा कि वह राहुल गांधी की बायोपिक में  उनका भी किरदार निभाने के लिए भी तैयार हैं।

फिल्म के प्रमोशन के दौरान विवेक ओबरॉय ने कहा कि फिल्म पीएम मोदी बहुत ही प्रेरणादायक है और इस फिल्म को देखने के बाद लोगों का अपने जीवन में कुछ करने की प्रेरणा मिलेगी। राहुल गांधी का किरदार निभाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि राहुल गांधी अपने जीवन में कोई ऐसा काम करते हैं जो कि प्रेरणादायक होगा और वह देश के लिए कुछ अच्छा करते हैं तो मैं उनकी बायोपिक ने भी उनका किरदार निभाने के लिए मना नहीं करूंगा।

विवेक ओबरॉय को भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात में अपने स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। जिसमें वह भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। इसके पहले विवेक ओबरॉय की फिल्म पीएम मोदी को रोकने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट मुंबई हाई कोर्ट तथा देश के सर्वोच्च न्यायालय में भी याचिका दायर की गई थी। मगर याचिकाएं हर जगह से खारिज हो गई। विपक्षी पार्टियों ने चुनाव आयोग से भी फिल्म की रोक लगाने पर मांग की थी। मगर चुनाव आयोग ने फिल्म को क्लीन चिट दे दी। इसके बाद यह फिल्म 11 अप्रैल को रिलीज की जाएगी। इसके पहले फिल्म की रिलीज की तारीख को दो बार 5 अप्रैल और 12 अप्रैल को डाला जा चुका है।

Summary
विवेक ओबरॉय ने कहा कि यदि ऐसा हुआ तो वह राहुल गांधी की बायोपिक में भी कर लेंगे काम
Article Name
विवेक ओबरॉय ने कहा कि यदि ऐसा हुआ तो वह राहुल गांधी की बायोपिक में भी कर लेंगे काम
Description
फिल्म का प्रमोशन कर रहे विवेक ओबरॉय ने एक बड़ी बात कह दी उन्होंने कहा कि वह राहुल गांधी की बायोपिक में  उनका भी किरदार निभाने के लिए भी तैयार हैं।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shivendra Singh

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER