वोडाफ़ोन दे रहा 20 रूपए में मिलेगा फुल टॉकटाइम, जाने ऑफर

Vodafone

टेलीकॉम कंपनी Vodafone  ने अपने नए फुल टॉक टाइम ऑफर्स पेश किये है.  इससे पहले भी कंपनी के फुल टॉकटाइम प्लान्स थे. लेकिन अब 20 रुपये से इनकी शुरुआत हो रही है. 20 रुपये, 30 रुपये और 50 रुपये के फुल टॉकटाइम प्लान पेश कर दिए गए हैं. इन प्लान्स के साथ वैलिडिटी एक्सटेंशन और डेटा बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं.

Vodafone का बदला प्लान, ये है ऑफर्स

इससे पहले तक वोडाफोन यूजर्स को अपने सिम की वैलिडिटी मेनटेन रखने के लिए कम से कम 35 रुपये का रिचार्ज कराना होता था. लेकिन अब इसे बदल कर 20 रुपये कर दिया गया है. पिछले साल ही टेलीकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी यानी TRAI ने मिनिमम रिचार्ज प्लान का प्रावधान पेश किया था.

Vodafone

TRAI के इस फैसले के बाद टेलीकॉम कंपनियों ने सर्विस डीऐक्टिवेशन से बचने के लिए कस्टमर्स को अपने सिम कार्ड को मिनिमम अमाउंट से रिचार्ज करने को कहा. वोडाफोन की बात करें तो इसके पास 10 रुपये का प्लान भी है, लेकिन इसमें फुल टॉकटाइम नहीं है. इस रिचार्ज से यूजर्स को 7.47 रुपये का टॉकटाइम मिलता है.

Vodafone ने दोबारा लाया 50 और 100 रुपये वाले रिचार्ज प्लान

अगर हम Vodafone के  50 रुपये वाले  प्लान की बात करें तो इसके तहत कस्टमर्स को फुल टॉकटाइम दिया जाता है. इसके साथ भी 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है. इससे पहले वैलिडिटी के लिए यूजर्स को 35 रुपये का रिचार्ज कराना ही होता था. हालांकि 20 और 30 रुपये वाले प्लान्स फिलहाल हर सर्कल के लिए नहीं है.

फुल टॉकटाइम प्लान की बात करें तो Vodafone ने हाल ही में 45 रुपये का ऑलराउंडर प्लान भी लॉन्च किया है. इसके तहत 1 पैसे प्रति सेकंड्स की दर से कॉलिंग होती है और इसमें भी यूजर्स को फुल टॉक टाइम मिलता है. इसके अलावा एक 95 रुपये का भी प्लान है जिसमें भी फुल टॉक टाइम दिया जाता है.

टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर. 

Summary
Vodafone दे रहा 20 रूपए में मिलेगा फुल टॉकटाइम, जाने ऑफर-Youth Express
Article Name
Vodafone दे रहा 20 रूपए में मिलेगा फुल टॉकटाइम, जाने ऑफर-Youth Express
Description
Vodafone  ने अपने नए फुल टॉक टाइम ऑफर्स पेश किये है.  इससे पहले भी कंपनी के फुल टॉकटाइम प्लान्स थे. लेकिन अब 20 रुपये से इनकी शुरुआत हो रही है.
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER