Garmin Venu 2 Plus स्मार्टवॉच आज भारत में लॉन्च हो गई है। जहां Garmin की तरफ से यह पहली स्मार्टवॉच लॉन्च की गई है। वहीं, इस स्मार्टवॉच में वॉयस कॉलिंग फीचर और हैंड्स-फ्री वॉयस असिस्टेंस जैसे फीचर्स भी दिए गए है। हालांकि, यह स्मार्टवॉच आती है 25 से ज्यादा बिल्ट-इन स्पोर्ट्स एप्लिकेशन के साथ। जहां इस घड़ी में बॉडी बैटरी एनर्जी मॉनिटर, पल्स ऑक्सीमीटर, हेल्थ स्नैपशॉट और स्ट्रेस ट्रैकिंग सहित कई हेल्थ-ट्रैकिंग जैसे फीचर्स भी शामिल है।
तीन कलरों में है उपलब्ध
वहीं, Garmin की स्मार्टवॉच Venu 2 Plus की कीमत की बात करी जाएं तो यह भारत में करीब 46 हजार 990 रुपए में मिल सकेगी। जो आती है तीन कलर के साथ ग्रेफाइट ब्लैक, क्रीम गोल्ड और पाउडर ग्रे में ले सकते है।
650 गाने का कर सकते है कलेक्शन
दरअसल, Venu 2 Plus में डिस्प्ले की बात करें तो यह आती है 1.3 इंच के AMOLED डिस्प्ले साथ और रिजॉल्यूशन है 416×416 पिक्सल। जिसमें दिया गया है गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन जो स्मार्टवॉच को खरोच से भी बचाएगा। फोन कॉल करने के लिए स्मार्टवॉच में एक बिल्ट-इन माइक्रोफोन का भी ऑप्शन दिया गया है। वहीं, इस स्मार्टवॉच की खास बात यह है कि इसमें 650 गाने आराम से डाउनलोड किया जा सकता है। जहां इस घड़ी से सीधे फोन कॉल भी किया जा सकता है।
स्मार्ट गैजेट्स को भी कर सकते है कंट्रोल
इस स्मार्टवॉच में एनर्जी मॉनिटर, पल्स ऑक्स सेंसर, हेल्थ स्नैपशॉट और स्ट्रेस ट्रैकिंग सहित हेल्थ और फिटनेस जैसे फीचर्सों से भी लैस है। जहां कंपनी इस बात का दावा कर रही है कि Garmin Venu 2 Plus स्मार्टवॉच मोड पर 9 दिनों तक की बैटरी लाइफ को GPS मोड में डालने के बाद 24 घंटे तक बैकप दे सकती है। यह घड़ आती है फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ। वहीं, इस स्मार्टवॉच का प्रयोग यूजर स्मार्ट होम गैजेट्स को कंट्रोल करने के लिए भी कर सकते है।
