कोरोना महामारी के चलते बहुत सी फिल्में ऐसी है जिसकी रिलीज डेट रोकनी पड़ी है। वहीं, अभी कुछ दिन पहले कोरोना से हालात सही हुए थे तभी तीन या चार फिल्में सिनेमाघरों पर रिलीज हुई। जहां फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल भी मचा कर रख दिया। वहीं, आज हम बात करने जा रहे है बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की। जिसका फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म के साथ आमिर खान एक बार फिर पर्दे पर सिनेमाई जादू बिखेरते हुए दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बहुत जल्द आ रहे है।
फिल्म को लेकर चल रही थी अफवाहें
हालांकि, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच यह खबरें भी सुनने को आ रही थी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की रिलीज फिलहाल टल गई हैं। जी नहीं ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ है। क्योंकि इस फिल्म के निर्माताओं ने ऑफिशियल ऐलान कर दिया हैं कि फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ तय समय के साथ रिलीज की जाएगी।
ट्विटर हैंडल पर साझा की पोस्ट
दरअसल, निर्माताओं ने हाल ही में इस बात का ऐलान किया कि फिल्म लाल सिंह चड्ढा फ़िल्म 14 अप्रैल 2022 के दिन बैसाखी पर्व पर रिलीज की जाएगी। फिर भी इसके बावजूद फ़िल्म की रिलीज़ को लेकर अफवाह उड़ रही थी। जिस पर अब आमिर खान प्रोडक्शन्स ने औपचारिक घोषणा करते हुए पूर्ण विराम लगा दिया। आपको बता दें कि आमिर खान प्रोडक्शन्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर पोस्ट डालते हुए ऐलान कर दिया कि फ़िल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ 14 अप्रैल 2022 के दिन रिलीज़ होगी। जिसने निश्चित रूप से उनके फैंस को जिज्ञासु दे दी है।
खास बात
वहीं, जब से कोरोना महामारी देश में आई है तब से मानो फिल्म इंड्रस्टी के लिए कोई ना कोई रुकावटें आ रही है। जहां ऐसे में बड़े बजट की फिल्में भी लाइन में लगी हुई है।
