सोनी ने इंडिया में सोमवार के दिन नया ओवरहेड वायरलेस हेडफोन सोनी WH-XB910N को लॉन्च कर दिया है। जहां इस हैडफोन में अतिरिक्त बैस, डुअल सेंसर नॉइज टेक्नोलॉजी, स्मार्ट सुनने के लिए अनुकूली साउंड कंट्रोल, लंबी बैटरी लाइफ भी दी गई है। वहीं, यह हैडफोन करीब 14 हजार 990 रुपये के साथ प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक स्टोर और ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर खरीद सकेंगे।
आएगी स्पष्ट आवाज
वहीं, यह हैडफोन ओवेल शेप्ड के ईयर पैड से लैस है। जहां कंपनी भी कह रही है कि इसमें ‘सटीक वॉयस पिकअप टेक्नोलॉजी’ है। जो उन्नत ऑडियो सिग्नल प्रोसेसिंग के साथ दो बिल्ट-इन माइक्रोफोन को भी जोड़ने का काम करती है। जिसमें आप आवाज स्पष्ट और सटीक रूप से हैंड्स-फ्री कॉल का बेहतर आनंद उठा पाएंगे। वहीं, Sony कंपनी डिवाइस ‘एडेप्टिव साउंड कंट्रोल’ का भी उपयोग करता है। जो आपके कार्यों को महसूस करेगी।
भीड़ में ले सकेंगे आनंद
जहां एम्बिएंट साउंड के साथ आप सही सुनने के अनुभव का आनंद ले सकें चाहे आप बाहर हों, भीड़ में हों या अकेले शांत कमरे में हों। वहीं, कंपनी भी इस बात का दावा कर रही है कि यह 30 घंटे तक की बढ़ी हुई बैटरी लाइफ प्रदान करेगा है और आप 10 मिनट के त्वरित चार्ज के साथ बैटरी लाइफ को टॉप-अप कर सकते हैं। जो आपको 4.5 घंटे तक का अतिरिक्त समय प्रदान करेगा।
कंप्यूटर से भी कर सकेंगे कनेक्ट
बता दें कि डिवाइस में ‘मल्टीपॉइंट’ कनेक्शन दिया गया है जो हेडफोन को एक ही बार में दो ब्लूटूथ डिवाइस के साथ पेयर करने की अनुमति देता है। Sony WH-XB910N हेडफोन गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा कम्पेटिबल हैं। जो ‘स्विफ्ट पेयर’ टूल ब्लूटूथ के माध्यम से विंडोज 10 कंप्यूटर के साथ हेडफोन को जोड़ने में भी सहायक होगा।