फिलीपींस कि राजधानी मनीला में खेले जा रहे बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप में भारतीयों का पदक पक्का हो गया है। अब देखना यह है कि भारतीय जबांज खिलाड़ी इसको किस रंग में बदल पाते हैं। आपको बता दें कि इस समय फिलीपींस में एशिया टीम चैम्पियनशिप खेली जा रही है जिसमें भारतीय टीम ने थाईलैंड को 3-2 के कड़े मुकाबले में हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश कर गई है। जिससे भारत का पदक पक्का हो गया है।
शुरू में एशिया चैम्पियनशिप में मिली हार
आपको बता दें कि शुरू में चैम्पियनशिप में भारत के लिए अच्छा नहीं गुजरा, स्टार शटलर किदांबी श्रीकांत और बी साई प्रणीत को पहले दो सिंगल्स मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन शुरुवाती हार के बाद भारतीय शटलर ने जबरदस्त वापसी करते हुए अगले तीनो म मुकाबलों को अपने नाम किया। भारतीयों ने एक सिंगल मुकाबला और दो डबल्स मुकाबलों में जीत दर्ज की। इस तरह भारत ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में थाईलैंड की टीम को हराकर सेमी फाइनल में जगह बनाई है।
पूर्व एशिया चैम्पियनशिप से होगा मुकाबला
आपको बता दें कि सेमी फाइनल मुकाबले में भारत का मैच आसान नहीं होने वाला है। भारत को कड़ी चुनौती मिलने वाली है। जी हां भारत का सेमी फाइनल में सामना पूर्व चैंपियन इंडोनेशिया की टीम से होने वाला है। आपको बता दें कि पूर्व चैंपियन इंडोनेशिया एक और बार इस खिताब को अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में सेमी फाइनल का मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है।
बी साई प्रणीत का मुकाबला
विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदकधारी बी साई प्रणीत सबसे पहले उतरे, लेकिन उनका प्रयास सफल नहीं हो सका और वह दुनिया के 12वें नंबर के कंटाफोन वांगचारोएन से 14-21, 21-14, 12-21 से हार गए। दूसरे सिंगल्स में दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत को तीन बार के विश्व जूनियर चैंपियन कुनलावुत वितिदसार्न से 20-22, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा, जिससे भारतीय टीम 0-2 से पिछड़ गई।
इसके बाद एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला ने किटिनुपोंग केद्रेन और तानुपात विरियांगकुरा पर पहले डबल्स में 21-18, 22-20 की जीत से भारत की उम्मीदों को बनाए रखा। पिछले साल शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा लक्ष्य सेन ने दुनिया के 45वें नंबर के सुपान्यु अविहिंगसानोन पर 21-19, 21-18 की जीत से भारत को 2-2 से बराबर कर दिया। इसके बाद दारोमदार चिराग शेट्टी और श्रीकांत की जोड़ी पर था। इस भारतीय जोड़ी ने मानीपोंग जोंगिट और निपिटफोन फुआंगफुआपेट पर दूसरे डबल्स मुकाबले में 21-15, 16-21 21-15 से जीत हासिल की।
Incredible comeback!
🇮🇳 shuttlers ensure a place in the semis of @Badminton_Asia with a thrilling3⃣:2⃣victory over 🇹🇭SAI:14-21;21-14;21-12
Srikant:20-22;14-21
MRArjun/Dhruv:21-18;22-20
Lakshya:21-19;21-18
Srikanth/Chirag:21-15;16-21;21-15#BATC2020 #IndiaontheRise#Badminton pic.twitter.com/DNpVKTzGDB— BAI Media (@BAI_Media) February 14, 2020