अगर हम बॉलीवुड के नवाब यानि सैफ अली खान की बात करे तो इसमें कोई शक नहीं कि आज कल उनका बॉलीवुड करियर काफी खराब चल रहा है। वही दूसरी तरफ उनकी पत्नी करीना और बेटी सारा अली खान फिल्मो में खूब धमाल मचा रही है। बता दे कि सारा अली खान और करीना की उम्र में केवल कुछ ही सालो का फर्क है। इसका अंदाजा आप खुद इस बात से लगा सकते है, जब 12 साल की करीना कपूर ने सैफ को अंकल कहा था। जी हां आपको जान कर हैरानी होगी कि सैफ अली खान और अमृता सिंह की शादी की पार्टी में करीना कपूर भी शामिल हुई थी। ऐसे में करीना ने सैफ अली खान को मुबारक हो अंकल कह कर मुबारकबाद दी थी। जिसके जवाब में सैफ ने भी शुक्रिया बेटा कह कर उनकी मुबारकबाद कबूल की थी।
12 साल की करीना ने जब सैफ को कहा था अंकल..
अब यूँ तो करीना कपूर अपने पति सैफ से केवल दस साल ही छोटी है। हालांकि उस दौर में पति और पत्नी के बीच उम्र का फासला काफी ज्यादा खटकता था। मगर आज कल तो बड़ी लड़की या बड़े लड़के से शादी करना एक फैशन सा बन चुका है। शायद यही वजह है कि जिस 12 साल की करीना ने सैफ को अंकल कहा था, बाद में उन्होंने उसी अंकल यानि उसी एक्टर से शादी कर ली। बता दे कि जब सैफ और अमृता सिंह की शादी हुई थी, तब भी सैफ का बॉलीवुड करियर केवल शुरू ही हुआ था। हालांकि शादी के बाद भी उनका करियर कुछ खास अच्छा नहीं रहा।
इसके इलावा सैफ अली खान के अफेयर्स के चर्चे भी काफी बढ़ते जा रहे थे। जिसके कारण अमृता सिंह ने सैफ को तलाक देना ही बेहतर समझा। बता दे कि सैफ और अमृता के दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी है। तो वही करीना कपूर से उन्हें एक बेटा तैमूर है। बहरहाल इसके बाद हम तो बॉलीवुड स्टार्स से केवल यही कहना चाहेंगे कि गलती से भी कभी किसी को अंकल या आंटी मत कहना, क्यूकि हो सकता है कि भविष्य में आगे चल कर वही अंकल या आंटी आपके पार्टनर बन जाएँ। दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी, हमें बताना मत भूलियेगा।



