बता दे कि नेहा कक्कड़ आज कल न केवल अपनी गायिकी को लेकर बल्कि अपनी लव लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रही है। जी हां ये तो सब को मालूम ही है कि हिमांश कोहली और नेहा कक्क्ड़ का अब ब्रेकअप हो चुका है। हालांकि उनके ब्रेकअप की असली वजह अब तक सामने नहीं आई है। मगर ऐसा लगता है कि अब इन दोनों के ब्रेकअप की असली वजह जरूर सामने आ जाएगी। गौरतलब है कि अपनी दोस्त की शादी में नेहा कक्कड़ अपने किसी खास फ्रेंड के साथ पहुंची थी। वैसे आपको जान कर हैरानी होगी कि यह खास फ्रेंड कोई और नहीं बल्कि इंडियन आइडल के कंटेस्टेंट विभोर पाराशर है। जिनके साथ नेहा कक्क्ड़ के अफेयर की खूब चर्चाएं भी हो रही थी।
दोस्त की शादी में खास फ्रेंड के साथ पहुंची नेहा कक्क्ड़..
अब यूँ तो नेहा ने यह बात साफ कर दी थी कि इन दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं है। ऐसे में इन दोनों के लव अफेयर्स की चर्चाएं भी कुछ समय के लिए बंद हो गई थी। मगर अब अचानक जिस तरह से नेहा कक्क्ड़ के साथ विभोर की तस्वीरें सामने आई है, उन्हें देख कर तो यही लगता है कि यह महज एक अफवाह नहीं थी। बता दे कि हाल ही में नेहा अपनी दोस्त और मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर दीपिका शर्मा की शादी में पहुंची थी। हालांकि अपनी दोस्त की शादी में वह अकेले भी जा सकती थी, लेकिन उन्होंने विभोर पाराशर को अपने साथ ले जाना ही ठीक समझा।
बहरहाल दीपिका शर्मा ने अपनी शादी की कुछ खास तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर भी की है। जिसमे नेहा कक्क्ड़ और विभोर दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे है। बता दे कि इंडियन आइडल के शो के दौरान ही नेहा और विभोर की केमिस्ट्री काफी अच्छी थी। वही दूसरी तरफ इस बारे में विभोर का कहना है कि हम दोनों केवल अच्छे दोस्त है और वह उनकी सिंगिंग को काफी प्रोत्साहित भी करती है। अब इस बात में कितनी सच्चाई है और कितना झूठ, ये तो हम नहीं जानते। मगर हम इतना जरूर जानते है, कि बिना किसी वजह से अफवाह नहीं उड़ती। वैसे दोस्तों इस बारे में आपकी क्या राय है, ये हमें जरूर बताईयेगा।



