Jio ने लांच किया नया प्लान, जाने बेनिफिट

जिओ ने  3 नए प्लान पेश लिए है. रिलांस जिओ यह प्लान अपने कॉस्टमर बनाये रखने के लिए लायी है. जिओ के इस प्लान को  All in one plan कहा जा रहा है.  हाल ही में कंपनी ने IUC का हवाला दे कर NonJio यूजर्स पर कॉलिंग के लिए पैसे लेने का ऐलान किया था. इसके लिए कंपनी ने कुछ IUC Top Ups भी लॉन्च किए थे. लेकिन अब कंपनी ने कहा है कि इसे सिंपल करते हुए तीन नए प्लान लाए जा रहे हैं.

जिओ की All in one plan के अंतर्गत यूजर को अधिक डाटा मिलेगा गए और नॉन जिओ नंबर पे कॉल करने लिए  कोई अतरिक्त चार्ज नहीं देना होगा। लेकिन यह पहले की तरह अनलिमिटेड कॉलिंग नहीं है, लेकिन इन पैक्स में महीने भर के लिए 1000 मिनट ही नॉन जियो यूजर्स को कॉल कर पाएंगे. इसे अनलिमिटेड के साथ FUP लगाना भी कहते हैं. चलिए आपको बता दे की क्या बेनिफ्ट  मिल रहा है –

 

All in one plan  बेनिफिट

इस प्लान के अंदर तीन प्लान है  जो की निम् है-

222 रुपये का प्लान

ये 28 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान है. इसके तहत जियो से जियो फ्री कॉलिंग है और 2GB डेटा हर दिन मिलेगा. लेकिन जियो से दूसरे नेटवर्क पर 1000 मिनट ही कॉल कर सकते हैं.

333 रुपये का प्लान

ये दो महीने वैलिडिटी का प्लान है और इसके तहत भी हर दिन 2GB डेटा मिलेगा. इस प्लान में भी जियो टु जियो फ्री कॉलिंग है. जियो टु नॉन जियो हर महीने 1000 मिनट मिलेंगे.

444 रुपये का प्लान

इसकी वैलिडिटी तीन महीने की होगी और हर दिन 2GB डेटा मिलेगा. इस प्लान में भी जियो टु जियो फ्री कॉलिंग होगी, जबकि नॉन जियो के लिए हर महीने 1000 मिनट दिए जाएंगे.

बता दे की कंपनी ने कहा है कि इन प्लान के तहत एसएमस और ऐप्स की सब्सक्रिप्शन दी जाएगी. जियो के मौजूदा प्लान स इन नए प्लान की तुलना करें तो इस प्लान में डेटा ज्यादा मिलता है. कंपनी ने कहा है कि इस All in one plan से आप 80 रुपये बचा सकते हैं, क्योंकि अलग से IUC Top Ups के लिए आपको पैसे देने होते और 1000 मिनट के 80 रुपये तक खर्च करते.

कुल मिला कर इन तीनों पैक का मकसद ये है कि यूजर्स के लिए IUC Top Ups इसी में एक तरह से ऐड कर दिए गए हैं और डेटा बढ़ा दिया गया है. हालांकि नोट करने वाली बात ये है कि अगर इन प्लान के तहत महीने भर में आप 1000 मिनट से ज्यादा नॉन जियो कॉलिंग करते हैं तो आपको फिर से IUC टॉप अप कराना ही होगा.

 

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबर Youth Express पर. 

Summary
Jio ने लांच किया नया प्लान All in one plan- Youth Express
Article Name
Jio ने लांच किया नया प्लान All in one plan- Youth Express
Description
जिओ ने 3 नए प्लान पेश लिए है. इस प्लान को  All in one प्लान कहा जा रहा है.इसमें नॉन जिओ नंबर पे कॉल करने लिए कोई अतरिक्त चार्ज नहीं देना होगा।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER