आप सबको एक बात तो पता होगी कि हमारा भारत एक लोकतांत्रिक देश है। यहां पर सबको सम्मान अधिकार दिए गए है। अक्सर यह देखा जाता है कि जब कोई भी दूसरे देश जाता है तो उसको वीजा बनवाना पड़ता है औऱ इजाजत लेनी पड़ती है, लेकिन आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे है जहां पर आपको जाने के लिए इजाजत लेनी पड़ती है।
यहां से ले सकते है परमिट
सबसे पहले हम बात करने जा रहे है सिक्किम की जो करीब तीन देशों की सीमाओं से घिरा हुआ है। यहां पर जाने के लिए भारत के लोगों को परमिट लेना जरूरी होता है। तसोमगो लेक, थांगु, गोएचाला ट्रेक, यमथांग, नाथूला, युमेसमडॉन्ग, डजांग्री, चोपटा वैली और गुरुडॉन्गमर लेक पर एंट्री लेने के लिए आपको परमीशन की आवश्यकता होती है। यह परमिट बागडोगरा एयरपोर्ट, सिलीगुड़ी, कोलकाता और नई दिल्ली से लिया जा सकता है।

नागालैंड में भी पड़ती है आवश्यकता
दूसरे नंबर पर हम बात कर रहे है नागालैंड की जहां पर आपको जाने के लिए भी इजाजत लेनी पड़ती है। नागालैंड के कोहिमा, फेक, मोकोकचुंग, मॉन, डिमापुर, किफिरे, वोखा जैसी जगह पर आपको परमिट की आवश्यकता पड़ेगी। यह परमिट आपको कोहिमा, डिमापुर, मोकोकचुंग, नई दिल्ली, कोलकाता और शिलॉन्ग के डिप्टी कमिशनर के ऑफिस से मिलेगा।

यहां एयरपोर्ट से मिल जाता है परमिट
तीसरे नंबर पर हम बात करने जा रहे है मिजोरम की। जो अपने सुहावने मौसम ड्रामेटिक लैंडस्केप के लिए प्रसिद्ध मिजोरम में कई तरह के आदिवासियों की प्रजातियों का ठिकाना है। मिजोरम के पालक लेक, फावांगपुई हिल्स, वनतावांग फॉल, चिंग पुई हेरिटेज साइट और लोकल डांस पूरे विश्व में फेमस कहा जाता है लेकिन इन सबको आपको अगर करीब से देखना है तो इसके लिये आपको अनुमति की जरुरत पड़ेगी। यह परमिट शिलॉन्ग के लेंगपुई एयरपोर्ट पर पहुंचने पर मिल जाता है।
Summary

Article Name
भारत की अगर इन जगहों पर है जाना तो लेनी पड़ती है इजाजत, जानियें ये खास बात
Description
आप सबको एक बात तो पता होगी कि हमारा भारत एक लोकतांत्रिक देश है। यहां पर सबको सम्मान अधिकार दिए गए है। अक्सर यह देखा जाता है कि जब कोई भी दूसरे देश जाता है तो उसको वीजा बनवाना पड़ता है औऱ इजाजत लेनी पड़ती है, लेकिन आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे है जहां पर आपको जाने के लिए इजाजत लेनी पड़ती है।
Author
Sundram Chaurasia
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

