कप्तान डेविड वार्नर की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को दिया 165 रनों का लक्ष्य

कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया और उनकी टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स को 165 रनों का लक्ष्य प्राप्त करना होगा। हैदराबाद की तरफ से कप्तान डेविड वार्नर, मनीष पांडे और प्रियम गर्ग ने बेहतरीन पारी खेली।

 

 

हैदराबाद की पारी,  डेविड वार्नर और जॉनी बेयेस्टो ने शुरू की पारी

 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को पहला झटका पहले रन पर ही लगा जब बिना खाता खोले सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरेस्टो आउट हुए। उन्हें दीपक चाहर ने क्लीन बोल्ड कर दिया । इसके बाद बल्लेबाज़ी करने आए मनीष पांडे ने कप्तान  वार्नर का साथ दिया। कप्तान डेविड वार्नर और मनीष पांडे के बीच 46 रनों की अच्छी साझेदारी हो ही रही थी कि, मनीष पांडे 21 गेंदों में 29 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर का शिकार हो गए।

 

 

कप्तान डेविड वार्नर भी चलते बने

सनराइजर्स हैदराबाद को तीसरा झटका कप्तान  के रूप में लगा। अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे डेविड वार्नर भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। कैप्टन वॉर्नर 29 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए। सनराइजर्स हैदराबाद को इसके तुरंत बाद एक और झटका लगा, अगली ही गेंद पर अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन 9 रन बनाकर रन आउट हो गए।

 

 

प्रियम गर्ग ने संभाली पारी

 

पांचवें विकेट के लिए अभिषेक शर्मा और प्रियम गर्ग के बीच 77 रन की साझेदारी हुई। इस बीच अभिषेक 31 रन बनाकर आउट हुए।

 

आपको बता दें कि आज के मैच में प्रियम गर्ग ने अपने आइपीएल करियर की पहली फिफ्टी ठोकी। महज 23 गेंदों में उन्होंने तूफानी बल्लेबाज़ी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। मुश्किल समय में प्रियम गर्ग ने बल्लेबाजी की और टीम को भी मुश्किल से निकाला। प्रियम गर्ग 51 रन बनाकर और अब्दुल समद 8 रन बनाकर नाबाद रहे।

 

 

 

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन

 

शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, अंबाती रायुडू, महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान/विकेटकीपर), केदार जाधव, सैम कुर्रन, ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और पीयूष चावला।

 

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

 

डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग, अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और खलील अहमद।

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER