इम्यूनिटी को ऱखना चाह रहे है मजबूत, तो इस लड्डू का करियें सेवन

इम्यूनिटी को ऱखना चाह रहे है मजबूत, तो इस लड्डू का करियें सेवन

ठंड के दिनों में जब ज्यादा ठंड पड़ती है तो लोगो के मन में यह सवाल आता है कि हम ऐसा क्या खाएं कि हमारी इम्यूनिटी मजबूत बनी रहे।  आज हम बताने जा रहे है देसी लड्डूओं के बारें में। वैसे तो लोग ठंड के सीजन में अलसी, मेवा, गोंद और तिल के लड्डू ठडं में बहुत ज्यादा लोग सेवन करते है। ताकि इम्यूनिटी मजबूत रहें।

अच्छी मात्रा में पाए जाते है ये तत्व

जहां इन लड्डुओं का बनाने में समय लगता है तो ऐसे में आप ठंड में कम टाइम में कोई लड्डू बनाना चाह रहे है, तो खजूर के लड्डू सबसे बेस्ट ऑप्शन आपके लिए साबित हो सकते है। क्या आपको ये पता है कि खजूर में कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते है। बता दें कि इस लड्डू का सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है।

लड्डू के लिए सामग्री

  1. खजूर – 200 ग्राम
  2. बादाम -50 ग्राम
  3. काजू- 50 ग्राम
  4. देशी घी – एक छोटी चम्ममच
  5. पिस्ता – 4 या 5 पीस

इस विधि से बनाएं

लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले खजूर को अच्छी तरह से धोलें। फिर पानी सखूने के लिए एक डलिया में रख दें ताकि पानी अच्छे से निकल जाए। जब खजूर का पानी निकल जाए तो उसे मिक्सी में दरदरा पीस लें। फिर इसके बाद काजू और बादाम को भी इसी तरह दरदरा पीस लें। अब इसके बाद एक कढ़ाई गैस के ऊपर चढाएं और उसमें देशी घी डालें और गर्म करें। इसमें पिसा खजूर डालकर करीब 1 या 2 मिनट तक खूब अच्छे से भूनें।

अच्छी तरह मिला ले सभी मेवा

अब गैस की आंच को बदं कर दे एवं खजूर को प्लेट में ठंडा होने के लिए निकालकर रख दे और अब उसमें सभी पिसे मेवा डालकर अच्छी तरह से हाथ से मिला लें। तथा अपने अनुसार लड्डू को बना ले। आपके लड्डू तैयार है। वैसे तो खजूर मीठा होता है लेकिन यदि आप ज्यादा मीठा खाना पसन्द करते हैं तो आप लड्डू बनाते समय शहद या पिसी चीनी को मिलाकर बना सकते है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER