हमारा भारत देश एक ऐसा देश है जहां अगर हम खाने की बात करें तो एक से बढ़कर एक व्यंजन बने हुए है। वहीं, भारतीय व्यंजनों के साथ स्वीट डिश की बात करें तो भारत देश में लोग मीठा के बड़े ही शौकीन होते है। जहां हर शहर की कोई ना कोई चीज ऐसी बनी है जो सिर्फ वहीं मिलती है। आप लाख कोशिश कर लों लेकिन वह चीज आपको कहीं पर भी नहीं मिलेगा। वहीं, वह चीज का एक अपनी ही सीजन में अलग स्वाद मिलता है। आज हम बात करने जा रहे है काली गाजर की जो सिर्फ प्रयागराज में ठंड के सीजन में मिलती है।
काली गाजर होती है लाभदायक
वैसे तो आपने लाल गाजर का नाम तो सुना होगा। जो लगभग सभी शहरों में मिलती है लेकिन काली गाजर बहुत कम लोग जानते है। आपको बता दें कि काली गाजर का हलवा बहुत ही स्वादिष्ट होता है। जिसे आप भी बड़े ही आसानी से घर पर बना सकते है। जो ठंड के सीजन में एक अलग ही स्वाद की अनूभूति कराता है। आइये जानते है कैसे काली गाजर का हलवा आप बना सकते है।
ये चाहिए सामग्री
- एक किलो गाजर
- एक किलो दूध
- देशी घी का तोड़
- चीनी
- पिसी छोटी इलायची
हलवा बनाने की विधि
सर्वप्रथम एक किलो काली गाजर लें लें। फिर उसको घर पर लाकर खूब अच्छे तरीके से तीन चार पानी से धुल लें। ताकि उसकी खिसकन ना रहे। नहीं तो हलवा खाने में अच्छा नहीं लगेगा। फिर उसके बाद गाजर को घिस लें। पूरी गाजर घिसने के बाद सबसे पहले गैस पर कढ़ाई चढ़ाएं। फिर उसमें गाजर डालकर उसमें दूध डालकर करीब आधा घंटा तक गैस पर पकाएं। गाजर पक जाने के बाद फिर उसमें चीनी डाल दें। थोड़ी देर बाद आपका हलवा तैयार हो जाएगा। अब गैस को बंद कर दें। फिर उसमें घी का तोड़ मिला दें। जो आपके हलवा को चमक देगा। वहीं, जब हलवा ठंड हो जाएं तब आपको पिसी इलायची उसमें अच्छी तरह मिला लें। एक चीज का ध्यान रखें आपको इलायची ठंडें हलवें में मिलाना है। आपका हलवा तैयार है।
