अगर आप मीठा खाने के शौकीन है। तो ऐसे में आपका केक खाने का मन कर रहा है तो आप इस विधि से झटपट घर पर सूजी का केक बना सकते है। जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। आइये जानते है क्या है केक बनाने की विधि।
ये चाहिए सामग्री
- करीब आधा कप घी
- एक कप सूजी
- चीनी
- केसर
- मिल्क पाउडर
इस विधि से बनाएं केक
सबसे पहले केक बनाने के लिए आप एक बर्तन में चीनी और पानी को डाल दें। फिर इसको गर्म होने दे इससे एक घोल तैयार हो जाएगा। इसमें केसर डालें फिर इसका रंग आ जाएगा, तब इसे गैस बंद करके उतार लें। फिर से एक कढ़ाई गैसे पर चढ़ा दें। घी डाले, सूजी डालें और अच्छी तरह भून लें। तब सूजी भुंजने के बाद घी छोड़ने लगे फिर गैस को बंद कर दे। फिर इसमें मिल्क पाउडर मिलाकर अच्छी तरह से मिला लें और चीनी वाले घोल को भी मिला दें।
ड्राइफूट से सजाएं
अतः फिर गैस पर चढ़ाएं जब तक सुनहरा रंग ना आ जाएं। तब तक एक ट्रे में घी लगाकर तैयार कर लें। इसमें मटेरियल डालकर फैला लें। लगभग 15 मिनट तक ठंडा होने दे। अब इसके बाद अपने साइज के अनुसार काट ले और ड्राइफूट डालकर सजा लें। आपका केक तैयार है। अब आपका केक का आनंद लें।
बाजार में मिलते अनेक प्रकार वैराएटी के
वहीं, अगर हम केक की बात करें तो आप बहुत से प्रकार के केक घर पर बना सकते है। जो एक अलग ही स्वाद की अनूभूति कराता है। जिसके लिए आप किस मात्रा में बना रहे है यह आपके ऊपर निर्भर करता है। केक की बात करें तो बजार में भी बहुत वैराएटी के मिलते है। वहीं, आप घर भी केक को बना सकते है। जहां सभी तरह के अलग-अलग प्रकार से बनते है।