भारत को टेलिकॉम इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की अर्ज़ी-IMC 2019

IMC 2019

इस साल IMC 2019 के इवेंट में भारत को डिजिटली तरीके से आगे बढ़ने की बात कही गयी है| इस इवेंट में मंत्रीयों ने भारत देश की विकास की बात को बढ़वा दिया| केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भारत को टेलिकॉम इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की अपील की है। India Mobile Congress (IMC) 2019 के कर्टेन रेजर कार्यक्रम के दौरान टेलिकॉम मिनिस्टर ने कहा कि भारत जल्द ही टेलिकॉम इंडस्ट्री के ग्लोबल पावर के तौर पर उभरने वाला है।

केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कही  ये खास बात

मंत्री जी ने टेलिकॉम इंटस्ट्रीज के लीडिंग इक्वीपमेंट मैन्युफैक्चरर्स समेत टेलिकॉम ऑपरेटर्स को कहा कि भारतीय पेटेंट वाली 5G टेक्नोलॉजी का विकास होना चाहिए। भारत इस समय डाटा एनलिसिस, डाटा इनोवेशन औऱ डाटा रिफाइनरी करने वाला देश बनकर उभरा है। जिसकी वजह से भारत में टेलिकॉम इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग की अपार संभावनाएं हैं।

IMC 2019 के दौरान केंद्रीय मंत्री ने यह भी कह की भारत लो-कॉस्ट टेलिकॉम इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग का सेंटर बन सकता है। इसके लिए COAI (सैल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया) तो इन कंपनियों के साथ पार्टनरशिप करनी चाहिए।

बता दे रविशंकर प्रसाद ने कहा कि, मैं चाहता हूं कि टेलिकॉम सेक्टर को, स्टार्ट-अप को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा मिले। मोबाइल सेक्टर इन स्टार्ट-अप्स के साथ मिलकर काम करे। केन्द्रीय मंत्री ने टेलिकॉम सेक्टर से इनोवेटिव 5G प्रोडक्ट्स को मोबाइल के साथ-साथ हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर और अन्य सेक्टर के लिए भी इस्तेमाल करने की बात IMC 2019 में कही। डिजिटल डाटा जेनरेशन के बारे में टेलिकॉम मिनिस्टर ने कहा कि भारत इस दिशा में अपनी महत्व दर्शा रहा है। सरकार जल्द ही डाटा प्रोटेक्शन लॉ लाने पर विचार कर रही है ताकि डाटा सोवर्जिनिटी बरकार रहे।

Indian Mobile Congress (IMC) 2019 का आयोजन इस साल 14 से 16 अक्टूबर के बीच दिल्ली में किया जाएगा। COAI और DoT की अगुवाई में इस साल इसका तीसरा संस्करण आयोजित किया जाएगा। टेलिकॉम सेक्रेटरी अरुणा सुंदराजन ने कहा कि इस साल पिछले साल के मुकाबले दोगुने आयोजक इस एक्जीबिशन में हिस्सा लेंगे। इस बार 40 से ज्यादा देशों की कंपनियां इसमें हिस्सा ले रही हैं। इसके साथ ही 300 से ज्यादा एग्जीबिटर्स और 250 से ज्यादा स्पीकर्स हिस्सा लेंगे।

 तकनीक़ से  जुड़ी  लेटेस्ट न्यूज़ Youth Express पर.

Summary
भारत को टेलिकॉम मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की अर्ज़ी-IMC 2019-Youth Express
Article Name
भारत को टेलिकॉम मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की अर्ज़ी-IMC 2019-Youth Express
Description
IMC 2019 में केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भारत को टेलिकॉम इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की अपील की है। ग्लोबल पावर के तौर पर उभरने वाला है भारत।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER