हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ” सुपर 30″ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। रितिक रोशन ने इस फिल्म में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर लोगों के दिलों में वापस से एंट्री कर ली है। रितिक रोशन बड़े दिनों बाद बॉलीवुड में नजर आ रहे हैं। कई दिनों से उन्होंने कोई धमाकेदार फिल्म नहीं दी थी। लेकिन इस बार रितिक रोशन ने सुपरहिट फिल्म दी है। अब तक इस फिल्म ने 120 करोड़ रुपये कमाए हैं। 5 दिनों में ही फिल्म अपना जादू चलाकर सुपर-डुपर हिट हो चुकी है।
ऋतिक रोशन ने इससे पहले भी कई सारी सुपर डुपर हिट फिल्में दी हैं। उनकी फिल्में बहुत ही मजे़दार और रोमांटिक के साथ ही साथ कभी-कभी दुख भरी भी होती हैं। उनकी फिल्मों में उनका अच्छा प्रदर्शन देखा जा सकता है। उनका प्रदर्शन देख लोगों को बहुत ही ज्यादा मजा आता है।
जिंदगी में केवल दो किस्म के लोग ही असफल होते है, आप इनमे से किस श्रेणी में शामिल है
उनकी कई फिल्में ऐसी रही हैं, जिनमें उनके दर्शन एकदम अलग रहे हैं और उनकी एक्टिंग की हर तरफ तारीफ हुई है। लेकिन इस बार रितिक रोशन की इस फिल्म ने फिर से जादू चला दिया है। ” सुपर 30″ में रितिक रोशन ने बढ़िया एक्टिंग कर लोगों के दिलों में फिर से जगह बना ली है।
यह फिल्म बिहार के एक गणितज्ञ आनंद कुमार पर बनी है। इस फिल्म में रितिक बिहार के एक गणितज्ञ “आनंद कुमार” का रोल निभा रहे हैं। वह बहुत ही अच्छे और बड़े गणितज्ञ हैं। इस फिल्म में उनके संघर्ष और चेतन को दर्शाया गया है। रितिक रोशन अपने रोल को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड थे। उन्होंने फिल्म के लिए खुद को बहुत ही ज्यादा तैयार किया है और वह भी शारीरिक और मानसिक दो तरीके से।
गणितज्ञ आनंद कुमार अपने जीवन में कुछ कर गुज़रना चाहते थे। लेकिन समाज में उनका कोई सम्मान और स्थान नहीं था। आनंद कुमार बिहार में IITJEE में एडमिशन कराने के लिए एक सुपर 30 नाम की संस्था खोलते हैं जिसमें गरीब बच्चों को मुफ्त में विषय पढ़ाए जाते हैं। क्योंकि बहुत से बच्चे ऐसे होते हैं जो की फीस ज्यादा होने की वजह से नहीं पढ़ पाते हैं। तब आनंद कुमार ने सुपर 30 नाम की एक संस्था खोली जिसमें गरीब बच्चों को पढ़ाया जाता है।
सुपर 30 इसी कहानी पर आधारित फिल्म है। जो कि दिल को छूती है। एक सीन रितिक रोशन के प्रदर्शन को देख लोगों की आंखों में आंसू आ जाते हैं। इस फिल्म में रितिक रोशन के साथ-साथ मृणाल ठाकुर और पंकज त्रिपाठी ने भी अहम भूमिका निभाई है।
फ्रांस लगाएगा इन बड़ी कंपनियों पर GAFA Tax, ट्रम्प का आया कुछ ऐसा रिएक्शन
इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है। फिल्म की कमाई 5 दिनों में देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में जाते हैं यह फिल्म आगे अपनी और ऊंचाइयों पर पहुंच कर और कमाई कर सकती है।



