IIT में शुरू हो रहे ये बेहतरीन कोर्स

आईआईटी या आईआईएम जैसे शिक्षा संस्थानों में पढ़ना सभी स्टूडेंट्स का सपना होता होता है। लेकिन ये सपना उन्हीं छात्रों का पूरा हो पाता है जो एडमिशन पाने के लिए सबसे ज्यादा मेहनत करते हैं। लेकिन अब जो छात्र यहां एडमिशन लेने से चूक गए हैं उनको भी आईआईटी में पढ़ने का मौका मिल सकता है।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में दाखिला लेने के लिए छात्रों के पास नए मौके हैं। अब आईआईटी से मैसिव ऑपन ऑनलाइन कोर्स शुरू होने जा रहे हैं। सबसे पहले आईआईटी मद्रास, खड़गपुर और गांधीनगर में ये कोर्स पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू हो रहे हैं। उसके बाद अन्य आईआईटीज में भी इन कोर्सों को संचालित किया जाएगा।

आईआईटी मद्रास ने अपने यहां समर फैलोशिप प्रोग्राम की शुरूआत की है। ये कोर्स 2 महीने का होगा और आईआईटी से बाहर के छात्र इस कोर्स में एडमिशन ले सकेंगे। आईआईटी ने इस कोर्स के लिए आवेदन मांगे हैं। कोई की शुरुआत 16 मई से होगी। इस कोर्से में आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी रखी गई है।

आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर वी जगदीश कुमार कहते हैं कि ये कोर्सेज उन छात्रों के लिए एक बेहतरीन मौका है जो आईआईटी के तौर तरीकों से पढ़ाई करना चाहते हैं। यहां छात्रों को बेहतरीन इंफ्राइस्ट्रकचर मिलेगा और देश के बेहतरीन टीचर्स और शोधकर्ताओं के साथ पढ़ाई का मौका मिलेगा।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER