अगर आप भी चलते है नंगे पैर, तो फायदेमंद हो सकता है साबित, पढ़िये

अगर आप भी चलते है नंगे पैर, तो फायदेमंद हो सकता है साबित, पढ़िये

अगर आप इस दौर में नंगे पैर चलने के शौकीन है तो यह आपको कई फायदा पहुंचा सकता है। वहीं, दिन में अगर आप कई बार नंगे पैर चल रह है तो यह आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। जैसा कि हम सब बचपन में ज्यादातर नंगे पैर ही चला करते थे।

खास बात

वहीं, हमारे बड़े होने के साथ यह आदत बदल गई। क्योंकि नंगे पैर चलने की जगह हम अपनी सुविधा के हिसाब से चप्पल या जूते पहनने लगे। बता दें कि हम जब भी नंगे पैर चलते हैं तो हमारे पैरों की स्किन सीधे धरती से कनेक्ट होती है। जिससे हेल्थ पर काफी अच्छा प्रभाव देखने को मिल सकता है। नंगे पैर चलने से एक्यूपंक्चर काफी एक्टिव हो जाता है। जिससे पूरा शरीर भी एक्टिव हो जाता है। हालांकि इन सबके बीच नंगे पैर चलने के कई दुष्परिणाम भी झेलने पड़ सकते हैं। आइये जानते है इसके बारे में।

ये होते है फायदें

जानकारी के अनुसार नंगे पैर चलने से आप प्रकृति से जुड़ाव महसूस कर सकते हैं। साथ ही ऐसा करने से शरीर की सूजन कम हो सकती है। नंगे पैर चलने से दिल हमेशा सेहतमंद बना रहता है। नंगे पैर चलने से शरीर से कोलेस्ट्रोल की समस्या कम हो सकती है। ऐसा करने से टेंशन को दूर किया जा सकता है।

इम्यूनिटी को भी करें मजबूत

क्या आप ये जानते है इम्यूनिटी मजबूत की जा सकती है। पुराने दर्द को ठीक करने के लिए नंगे पैर चलना फायदेमंद हो सकता है। नंगे पैर चलने से नींद से जुड़ी समस्या कम होती है। आंखों की रोशनी तेज करने के लिए भी ऐसा करना अच्छा हो सकता है।

 

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER