कई बार ऐसा होता है कि खाना पकाते समय दो चार रोटियां ज्यादा बन जाती है और फिर उन रोटियों का इस्तेमाल करने की बजाय हम उन्हें फेंक देते है। मगर ऐसा करना गलत है। जी हां अगर रोटी बच जाएँ तो उसे फेंकने की बजाय आप चपाती पोहा भी बना सकते है। बता दे कि ये डिश जितनी हेल्दी होगी उतनी ही स्वादिष्ट भी होगी। तो चलिए आपको इसकी रेसिपी के बारे में बताते है।
अगर रोटी बच जाएँ तो ऐसे बनाएं चपाती पोहा..
सामग्री.. रोटी.. दो
करी पत्ता.. 6, हरी मिर्च.. दो, निम्बू.. एक
हरा धनिया.. एक टी स्पून, राई और हल्दी पाउडर.. 1/4 टी स्पून
मूंगफली के दाने और तेल.. दो टी स्पून
नमक.. स्वादानुसार
1. बता दे कि इसे बनाने के लिए आपको पोहे की जगह रोटियों का इस्तेमाल करना है। सबसे पहले तो रोटियों के पोहे के आकार जितने छोटे छोटे टुकड़े कर ले। उसके बाद हरी मिर्च को बारीक़ बारीक़ काट कर रख ले।
2. अब एक कड़ाई लीजिये और उसमें तेल गर्म होने के लिए गैस पर रख दीजिये। सबसे पहले गर्म तेल में राई के दाने डाले। फिर जब राई के दानों से कड़कने की आवाज आएं तब उसमे करी पत्ता, हल्दी पाउडर और हरी मिर्च डाल दे।
3. उसके बाद इसमें मूंगफली के दाने डाले और सभी चीजों को अच्छी तरह से भूने। जब सारी सामग्री अच्छी तरह से भून जाएँ तब इसमें टुकड़े की गई रोटियों को डाल दे और अच्छी तरह से सभी चीजों के साथ मिक्स करे।
4. बहरहाल इसे कुछ समय के लिए गैस पर पकने के लिए छोड़ दे। फिर करीब दो तीन मिनट के बाद गैस बंद कर दीजिये और ऊपर से निम्बू का रस छिड़क कर इसके ऊपर हरा धनिया डाल दीजिये। बस आपका गर्मागर्म स्वादिष्ट पोहा तैयार हो जाएगा।
हालांकि इस दौरान इस बात का ध्यान रखे कि अगर रोटी बच जाएँ तो वह रोटियां नर्म होनी चाहिए सख्त नहीं। अगर आप चाहे तो रोटियों को हल्का सा गर्म करके नर्म भी कर सकते है। दोस्तों आपको चपाती पोहा की यह रेसिपी कैसी लगी, ये हमें जरूर बताईयेगा।


