वैसे तो आज तक आपने सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बारे में बहुत कुछ सुना होगा और उन्हें बॉडीगार्ड फिल्म में देखे भी होगा। मगर आज हम सलमान खान की खास दोस्त कैटरीना कैफ के बारे में बात करने जा रहे है। जी हां कैटरीना कैफ का बॉडीगार्ड दिखने में किसी हीरो से कम नहीं लगता। शायद यही वजह है कि अब तक उन्हें कई फिल्मों के ऑफर्स भी मिल चुके है। हालांकि ये बात अलग है कि उनका काम सिर्फ एक्ट्रेस की सुरक्षा तक ही सीमित है। इसलिए उन्होंने किसी भी फिल्म में काम करने से मना कर दिया। बता दे कि कैटरीना के बॉडीगार्ड का नाम दीपक सिंह है। जिनकी खुद की एजेंसी भी है।
कैटरीना कैफ का बॉडीगार्ड दिखने में है काफी हैंडसम..
यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि टीवी और बॉलीवुड एक्टर रोनित रॉय असल में दीपक सिंह के जीजा है। जी हां रोनित रॉय जो किसी समय पर अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड रह चुके है। गौरतलब है कि दीपक सिंह की बहन का नाम नीलम है और उनकी शादी रोनित रॉय से हुई है। वही अगर हम दीपक सिंह के काम की बात करे तो उनके जीजा रोनित रॉय ने ही उन्हें बॉडीगार्ड बनने की सलाह दी थी। तो ऐसे में अपने जीजा की सलाह को मानते हुए दीपक ने बॉडीगार्ड का काम करना शुरू कर दिया।
बहरहाल जब दीपक सिंह से पूछा गया कि उन्हें काफी फिल्मों के ऑफर्स मिल चुके है, लेकिन वह फिर भी किसी फिल्म का हिस्सा क्यों नहीं बनना चाहते। तो दीपक ने कहा कि वह अपनी ही फील्ड में शाहरुख़ खान बनना चाहते है। यानि फ़िल्में करने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। मगर इसमें कोई शक नहीं कि कैटरीना कैफ का बॉडीगार्ड अगर फिल्मों में आ जाएं तो शायद यह दर्शकों के बीच बहुत ज्यादा लोकप्रिय हो जायेंगे। फ़िलहाल आप इनकी कुछ तस्वीरें यहाँ देख सकते है।



