अक्सर हम देखते है कि कई लोग को इतनी ज्यादा चाय पीने के आदि होते हैं कि जब वह सुबह उठते है तो उनको तुरंत चाय पीने की आदत होती है और ऐसे में अगर उनको चाय ना मिले तो जी उनका जी मचलाने लगता हैं क्या आपको ये पता है कि कई बार चाय का सेवन जरुरत से ज्यादा करने पर आपकी सेहत पर नुकसान पहुंच सकता है।
खाने के तुरंत बाद ना करें चाय का सेवन
आपको बता दें कि इसकी पत्ती में वो अम्लीय गुण होते हैं जब वो खाना के प्रोटीन के साथ मिलते हैं तो प्रोटीन सख्त हो जाता है, जिससे खाना को पचने में परेशानी होती है। इसलिए खाने के तुरंत बाद चाय का सेवन करने से बचें। वहीं, चाय में कैफीन पाया जाता है। जिस कारण से ब्लडप्रेशर बढ़ जाता है। इससे शरीर को कई प्रकार की परेशानियों का भी सामना करना पड़ता जिसका हमें पता तक नहीं चलता।
चाय में पाए जाते है ये केमिकल
वहीं, इस में पॉलिफिनॉल्स और टेनिंन जैसे कैमिकल भी पाए जाते है। जो भोजन से लिये गए पोषक तत्वों को भी खत्म करने का काम करते हैं। जिसका सबसे बड़ा कारण यह है कि खाना खाने के बाद उसके पोषक तत्व शरीर के काम नहीं आते। हालांकि, जब भी हम कोई काम में बिजी रहते है तो हम चाय का सेवन इसलिए और करते है कि ताकि हमें नींद न आए और शरीर में एनर्जी बरकरार बनी रह सके। आपको बता दे कि इसकी करीब 50 ग्राम पत्तियों में ही 40 ग्राम एसिड की मात्रा मौजूद रहती है, जो हमारे बॉडी के प्रोटीन को भी नुकसान पहुंचाती है।
खास बात
वहीं, कुछ लोगो की आदत होती है कि वह अपने पूरे दिन में चाय का सेवन करते है जिससे वह आदत खराब कर लेते है। जिससे वह उनकी सेहत के लिए हानिकारक होती है।



