हम अपनी लाइफ में अक्सर कोई ना कोई ड्राईफूट्स का सेवन करते रहते है। जिसमें से एक ड्राईफूट्स है अंजीर जो आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। वही, अंजीर एक मीठा फल होता है जिसका सेवन करने पर इसका स्वाद काफी स्वादिष्ट होता है। आपको बता दे कि अंजीर मेंं प्रोटीन, कैल्शियम, फॉसफोरस तथा कई सारे रसायनिक तत्व भी पाएं जाते हैं जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसके साथ अंजीर की खास बात यह होती है कि अंजीर में आयरन काफी मात्रा में पाया जाता है जो हमारे शरीर में खून की कमी भी पूरा करता है। आइये जानते है क्या होते है अंजीर के फायदें।
चेेहेरे की कील-मुंहासों को करती है दूर
वहीं, अंजीर हमारे चेहरे के कील-मुंहासों को भी खत्म करती है। अगर आपके चेहरे पर कील-मुंहासे है तो सबसे पहले अंजीर को पीस कर इसका पेस्ट तैयार कर लीजिए। उसके बाद यह पेस्ट अपने चेहरे पर लगा लीजिए। 15-20 मिनट बाद चेहरे को साफ पानी से धो लीजिए।
कब्ज से दिलाती है राहत
आपको बता दें कि अंजीर कब्ज की समस्या में भी काफी लाभकारी होती है। अगर कब्ज की समस्या है तो अंजीर को शहद के साथ मिलाकर खाना चाहिए। इसके सेवन से आपको काफी आराम मिलेगा। वहीं, अगर आपके मुंह में छाले हैं या फिर मुंह से जुड़ी कोई भी समस्या हैं तो ऐसे में अंजीर काफी लाभकारी होती हैं। ऐसे में अंजीर के 2-3 टुकड़े मुंह में रखें। फिर इसे कुछ देर के लिए चबाना चाहिए। उसके बाद पानी से गरारे कर लीजिए। आपको कुछ देर बाद काफी आराम मिलेगा।
खास बात
अंजीर में कई प्रकार के ऐसे कई प्राकृतिक गुण पाए जाते है किडनी स्टोन का उपचार करने में काफी मददगार साबित होते हैं। अगर आपको स्टोन की समस्या है तो अंजीर की 6 से 7 टुकड़े एक कप पानी में उबाल लीजिए और इसका सेवन कीजिए। एक महीने तक यह प्रक्रिया करिये। इससे किडनी स्टोन आसानी सो बाहर निकल जाएगी।




