जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते 2 आ रही इस दिन

जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते 2 आ रही इस दिन
बॉलीविड अभिनेता जॉन अब्राहम और बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म सत्यमेव जयते का दूसरा पार्ट अब गुरुवार के दिन 25 नवंबर 2021 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

फिल्म की हो गई आधिकारिक घोषणा

आपको बता दें कि सत्यमेव जयते के पहले पार्ट को मिली अपार सफलता के बाद से मेकर्स अब दुगुना एक्शन, मनोरंजन और डायलॉग से भरी सत्यमेव जयते २ बहुत जल्द आ रही है। दरअसल, जब से फिल्म की आधिकारिक घोषणा हुई है तब से दर्शकों में उत्साह नजर आ रहा है।

इस दिन आ रहा फिल्म का ट्रेलर

वहीं, जानी-मानी फिल्म सत्यमेव जयते 2 फिल्म की झलक पाने के लिए अब प्रशंसकों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि निर्माताओं ने इस बात की जानकारी भी दी है कि फ़िल्म सत्यमेव जयते 2 का ट्रेलर फ़िल्म के रिलीज के ठीक एक महीना पहले यानी 24 अक्टूबर के दिन रिलीज होगा।

खास बात

हालांकि, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार की टी-सिरीज़, मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल आडवाणी की एम्मे एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, मिलाप मिलन झवेरी द्वारा निर्देशित, जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार द्वारा अभिनीत, सत्यमेव जयते का दूसरा पार्ट यानि सत्यमेव जयते 2 फ़िल्म 24 नवंबर 2021 के दिन दर्शको के समक्ष सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

पहले पार्ट में अहम रोल मे नजर आए थे जॉन अब्राहम

आपको बता दें कि सत्यमेव जयत का पहला पार्ट दर्शको को खूब पसंद आया था। जिसमें जॉन अब्राहम का अहम रोल दिखा था। जिसमें फिल्म की कहानी में जॉन अपने पिता की तरह एक ईमानदार रूप में नजर आए थे। जो एक तरह से अहम रोल में नजर आए थे। तो ऐसे में फिल्म सत्यमेव जयते 2 की कहानी कैसी होगी यह तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।

कोरोना के कारण बंद हो गए थे सिनेमाघर

वहीं, देश में कोरोना महामारी के चलते सिनेमाघर में फिल्म लगना बंद हो गई थी। जहां अब हालात सामान्य होने के बाद सिनेमाघरों का खोला जा रहा है। जहां अब नई फिल्में लग रही है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER