जैसा कि हम सभी जानते है कि Hero MotoCorp देश की टू व्हीलर निर्माता कंपनी है। जिनकी गाड़िया लोग खूब पसंद करते है। आपको बता दें कि Hero MotoCorp ने कनेक्टेड टेक्नोलॉजी के साथ भारत में अपना लोकप्रिय स्कूटर Maestro Edge 125 भारत में लॉन्च कर दी है। जहां यह स्कूटी देखने में तो काफी स्टाइलिश और स्पोर्टी है। जिसमें कई प्रकार के नए फीचर दिए गए हैं। बता दें कि इस स्कूटी को करीब तीन वेरिएंट्स के साथ बाजार में लॉन्च किया गया है।
यह रखी गई है एक्स-शो रूम कीमत
वहीं, Maestro Edge 125 की कीमत की बात करें तो Hero Maestro के दिल्ली में एक्स-शोरूम ड्रम ब्रेक वेरिएंट की कीमत करीब 72 हजार 250 रुपये रखी गई है। वहीं, डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत करीब 76 हजार 500 रूपये और कनेक्टेड वेरिएंट की कीमत 79 करीब 750 रखी गई है।
इन रंग में है उपलब्ध
इस स्कूटी के रंग की बात करें तो Maestro Edge 125 का कनेक्टेड वेरिएंट दो नए प्रिज्मेटिक रंगों – प्रिज़मैटिक येलो और प्रिज़मैटिक पर्पल में मिल सकेगा। जबकि डिस्क संस्करण की बात करें तो यह करीब छह रंगों में आता है। कैंडी ब्लेज़िंग रेड, पैंथर ब्लैक। पर्ल सिल्वर व्हाइट, मैट टेक्नो ब्लू, प्रिज़मैटिक येलो और प्रिज़मैटिक पर्पल रंगों में मिलेगा। जबकि ड्रम वेरिएंट की बात करें तो यह करीब चार रंगों यानि कैंडी ब्लेज़िंग रेड, पैंथर ब्लैक, पर्ल सिल्वर व्हाइट और मैट टेक्नो ब्लू में मिल सकेगा।
दिए गए है ये फीचर्स
हालांकि, अबकी बार Maestro Edge 125 में शार्प फ्रंट डिज़ाइन दिया गया है। जिसमें आते है नए शार्प हेडलैंप, और नए स्पोर्टी ड्यूल टोन स्ट्राइप पैटर्न, मास्क्ड विंकर और नए प्रिज़्मेटिक रंगों सहित कई नए डिज़ाइन मिल सकेंगे। वहीं, नई Maestro Edge 125 आती है प्रोजेक्टर LED हेडलैम्प्स के साथ। जिसमें मिलता है आपको फुल डिजिटल स्पीडोमीटर जो आती है ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ। आपको बता दें कि इस गाड़ी में कॉल अलर्ट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, हीरो कनेक्ट जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए है।
दिया गया है BS-VI कंप्लेंट प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन इंजन
वहीं, हीरो की इस स्कूटी में आपको मिलता है ‘XSens टेक्नोलॉजी’ के साथ 124.6cc का BS-VI कंप्लेंट प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन इंजन। जो यह इंजन टार्क जेनरेट करता है 7 हजार आरपीएम पर 9 बीएचपी का पावर और 5500 आरपीएम पर 10.4 एनएम को।



