22 जुलाई के दिन अमेरिकन कार निर्माता कंपनी Ford अपनी दमदार हैचबैक Figo AT को भारत में लॉन्च करने जा रही है। आपको बता दें कि कंपनी ने ट्विटर पर इस कार एक झलक भी दे दी है। जहां इसमें साथ ही साथ ग्राहकों को कई सारे अपडेट्स भी मिलेंगे। वहीं, मौजूदा समय में भारत के अंदर सिर्फ फोर्ड के मैनुअल मॉडल की बिक्री की जा रही है, लेकिन इस कार को जो लोग पसंद करते है उन ग्राहक को ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ भी Figo की ड्राइविंग का लुत्फ उठा सकेंगे।
सोशल मीडिया पर लोग पसंद कर रहे गाड़ी
आपको बता दें कि कंपनी ने नई फोर्ड की झलक दी जरूर है लेकिन इस पर कार कवर से ढंकी हुई है और सिर्फ इसके फ्रंट फेस की ही थोड़ी झलक दिख रही है। जहां ये अनुमान भी लगाया जा रहा है कि इस कार में ग्राहकों को डिजाइन अपडेट्स और इंटीरियर अपडेट्स देखने को मिल सकेंगे और ये कार एक फ्रेश लुक ऑफर ले कर आएगी। क्या आपको ये पता है कि नई फोर्ड गाड़ी को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे है।
खास बात
वहीं, नई Ford Figo AT आ सकती है 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ। जहां इस कार में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिल सकता है। मौजूदा समय 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन 96 बीएचपी की मैक्सिमम पावर और 119 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है।
गाड़ी में रहता है अच्छा खासा स्पेस
हालांकि, Ford Figo को भारत में काफी पहले से ही लोग पसंद करते आए है और ये एक बजट हैचबैक कार है। आपको बता दें कि इस कार में छोटे परिवार के हिसाब से अच्छा खासा स्पेस रहता है। साथ ही गाड़ी में अच्छा बूट स्पेस भी दिया जाता है। दरअसल, इस कार को भारतीय ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से कंपनी तैयार करती है। वहीं, पुरानी कार की अपेक्षा नई कार में ज्यादा बदलाव नहीं दिखेंगे लेकिन फिर भी कार में फ्रेश लुक ऑफर दिया जाएगा।


