अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म छपाक के लिए बेहद ही समर्पित हैं, तो वहीं इस फिल्म में दीपिका पादुकोण का पहला लुक आउट कर दिया गया है। जिसके बाद से दीपिका के फैंस उन्हें पहचान भी नहीं पा रहे हैं। दीपिका का यह लुक बड़ा है अद्भुत है जहां वह एसिड अटैक की शिकार बनी हुई हैं और उनका चेहरा पूरी तरह जला हुआ है।
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का पहला लुक..
निर्देशक मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही फिल्म छपाक सत्य घटना पर आधारित है। ये फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की बायोपिक है। इस फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार निभा रही हैं। दीपिका का फिल्म छपाक से पहला लोग सामने आया है जिसके बाद से पूरे सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है और दीपिका के फैंस यह मान रहे हैं कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने खुद को हूबहू लक्ष्मी अग्रवाल बना लिया है। इस फोटो में दीपिका एक शीशे के पीछे से झांकती दिख रही हैं। चेहरा जला हुआ लेकिन चेहरे पर मुस्कान उस एसिड अटैक सर्वाइवर के गिरकर उठने की कहानी बताती है। उनकी आंखों में दिखाई गई चमक दर्शा रही है कि किसी भी चीज से हार नहीं माननी चाहिए। इस पहले लुक से ही यह साबित हो रहा है कि दीपिका ने इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है। फैंस का तो यह भी मानना है कि दीपिका इस किरदार को फिर से जीवित कर देंगे और बड़े पर्दे पर या फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी।
दीपिका के लुक की फोटो निर्देशक मेघना गुलजार ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर शेयर की. उन्होंने इसे शेयर करते हुए लिखा, वह साहस है, वह आशा है। ये दीपिका पादुकोण है छपाक में मालती के रूप में। शूट आज से शुरू हो रहा है। 10 जनवरी 2020 को फिल्म रिलीज हो रही है। इस फिल्म में दीपिका का साथ निभाते हुए विक्रांत मैसी भी नजर आएंगे। फिल्म में दीपिका के किरदार का नाम मालती है। ये फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के बैनर केए एंटरटेनमेंट के तले बन रही है। इस फिल्म के साथ दीपिका पादुकोण अब प्रोडक्शन में भी उतर रही हैं। दीपिका ने इस फिल्म की शूटिंग आज यानि सोमवार से नई दिल्ली में शुरू कर दी है।
एंटरटेनमेंट से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.


