जानिए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में किसको-किसको मिला खिताब…

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स

मुंबई के जियो स्टेडियम आयोजित किए गए 64वें  फिल्मफेयर अवार्ड्स के लिए बॉलीवुड के सितारों ने जमकर हंगामा मचाया। इस अवॉर्ड फंक्शन में बड़े से बड़े दिग्गज कलाकार एक साथ शिरकत होके अवॉर्ड शो का आनंद उठाते हुए दिखाई दिए। हर साल के तरह इस बार भी फिल्मफेयर अवॉर्ड का शानदार आगाज किया गया। अभिनेता अमिताभ बच्चन अभिनेता रणबीर कपूर अभिनेता रणवीर सिंह अभिनेत्री दीपिका पदुकोण अभिनेत्री आलिया भट्ट अभिनेत्री सोनम कपूर अभिनेत्री शाहरुख खान और भी कई बड़े कलाकार फिल्मफेयर अवार्ड में पहुंचकर शो की शोभा बढ़ाते हुए नजर आए। वहीं दूसरी तरफ कई कलाकारों को उनके निभाए गए किरदार और उनके किए गए काम को सराहा गया फिल्म फेयर अवार्ड के जरिए। किसी को अदाकारी के लिए, किसी को बेस्ट फिल्म के लिए, किसी को बेस्ट गाने के लिए, किसी को उम्दा कंपोजिंग के लिए, तो किसी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड भी मिला। आइए जानते हैं इस 64 वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में किस किसको किस पद का पुरस्कार मिला है।

 

 

बेस्ट ऐक्टर पॉपुलर- मेल – रणबीर कपूर- संजू के लिए

बेस्ट ऐक्टर पॉपुलर- फीमेल – आलिया भट्ट- राजी के लिए

बेस्ट ऐक्टर डेब्यू(फीमेल) – सारा अली खान को ‘केदारनाथ’ के लिए

बेस्ट ऐक्टर डेब्यू (मेल) – ईशान खट्टर को ‘बियॉन्ड द क्लाउड’ के लिए

बेस्ट ऐक्टर फीमेल इन ए शॉर्ट फिल्म- कीर्ति कुल्हारी माया

बेस्ट ऐक्टर मेल इन ए शॉर्ट फिल्म- हुसैन दलाल शेमलेस

बेस्ट डायरेक्टर (डेब्यू) – ‘स्त्री’ के लिए अमर कौशिक को

बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर अवॉर्ड- अरिजीत सिंह को ‘राजी’ के सॉन्ग ‘ऐ वतन’ के लिए

बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर अवॉर्ड – श्रेया घोषाल को ‘घूमर’ के लिए

बेस्ट वीएफएक्स अवॉर्ड – फिल्म जीरो

लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड – हेमा मालिनी

लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मरणोपरांत – श्रीदेवी

बेस्ट शॉर्ट फिल्म फिक्शन- रोगन जोश निर्देशक संजीव विज

बेस्ट एडिटिंग अवॉर्ड- ‘अंधाधुन’ के लिए पूजा लाढा सूरति को

बेस्ट ऐक्शन अवॉर्ड- फिल्म ‘मुक्काबाज’ के लिए विक्रम दाहिया और सुनील रोड्रिग्ज को

बेस्ट प्रॉडक्शन डिजाइन अवॉर्ड- ‘तुम्बाड’ के लिए नितिन जिहानी चौधरी को

बेस्ट शॉर्ट फिल्म नॉन फिक्शन- द सॉसर सिटी निर्देशक सचिन बालासाहेब सूर्यवंशी

पॉप्युलर चॉइस अवॉर्ड फॉर बेस्ट शॉर्ट फिल्म- प्लस माइनस

बेस्ट सिनेमेटोग्रफी अवॉर्ड – ‘तुम्बाड’ के लिए पंकज कुमार को

बेस्ट कॉस्ट्यूम अवॉर्ड – ‘मंटो’ के लिए शीतल शर्मा को

बेस्ट साउंड डिजाइन अवॉर्ड – ‘तुम्बाड’ के लिए कुणाल शर्मा को

बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर फिल्मफेयर अवॉर्ड – ‘अंधाधुन’ के लिए डेनियल बी जॉर्ज को

बेस्ट कोरियॉग्रफी अवॉर्ड- ‘पद्मावत’ के ‘घूमर’ के लिए कृतिका महेश को

बेस्ट लिरिक्स – ‘राज़ी’ के ‘ऐ वतन’ के लिए गुलजार को

बेस्ट शॉर्ट फिल्म नॉन फिक्शन – सचिन बालासाहेब सूर्यवंशी

बेस्ट डायलॉग – अक्षत घिल्डियाल ‘बधाई हो’ के लिए

बेस्ट सपॉर्टिंग ऐक्टर मेल – विकी कौशल को ‘संजू’ के लिए और गजराज राव को ‘बधाई हो’

बेस्ट स्टोरी – मुल्क अनुभव सिन्हा

बेस्ट स्क्रीनप्ले – ‘अंधाधुन’ श्रीराम राघवन और टीम

बेस्ट सपॉर्टिंग ऐक्टर फीमेल – सुरेखा सीकरी

बेस्ट फिल्म पॉपुलर – राजी

बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स- अंधाधुन

बेस्ट ऐक्टर लीड रोल फीमेल- आलिया भट्ट- राजी

बेस्ट ऐक्टर लीड रोल मेल – रणबीर कपूर- संजू

बेस्ट ऐक्टर क्रिटिक्स- मेल – रणवी सिंह- पद्मावत के लिए

बेस्ट ऐक्टर क्रिटिक्स- फीमेल – नीना गुप्ता- बधाई हो के लिए

बेस्ट ऐक्टर सपॉर्टिंग रोल मेल – विक्की कौशल- संजू के लिए

और

बेस्ट ऐक्टर सपॉर्टिंग फीमेल – सुरेखा सीखरी- बधाई हो के लिए

 

अभी तक इस फिल्म फेयर अवॉर्ड को टेलीविजन पर प्रकाशित नहीं किया गया है लेकिन, अभी से ही इस फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के फोटोस और वीडियोस इतने वायरल हो रहे हैं कि यह फिल्मफेयर अवॉर्ड्स सुर्खियों में बना हुआ है। दर्शक भी बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कब यह फिल्मफेयर अवॉर्ड्स टेलीविजन पर प्रकाशित किया जाएगा और कब वह इस पूरे कार्यक्रम का घर बैठे आनंद उठा सकेंगे।

मनोरंजन और देश दुनिया से जुडी हुई ख़बरें अब सिर्फ Youth Express  पर.

Summary
जानिए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में किसको-किसको मिला खिताब - Youth Express
Article Name
जानिए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में किसको-किसको मिला खिताब - Youth Express
Description
किसी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड भी मिला। आइए जानते हैं इस 64 वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में किस किसको किस पद का पुरस्कार मिला है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Saumya Chitranshi

Former Desk Web Journalist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Cultural Department, Government of Uttar Pradesh for Kumbh-2019

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER