अक्टूबर महीने कि शुरुवात में Huawei Enjoy 10 को डुअल रियर कैमरे के साथ TENAA में स्पॉट किया गया था. बता दे इस फोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है. Enjoy 10 में 48MP प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है. साथ ही यहां फ्रंट में पंच होल कटआउट के साथ 8MP का कैमरा मौजूद है. हुवावेई एन्जॉय 10 में कंपनी ने इन हाउस Kirin 710F प्रोसेसर दिया है. तो चलिए आपको इससे जुड़े और जानकारी बता दे-
कंपनी अपने इस फ़ोन को तीन मेमोरी और चार कलर वेरिएंट में लांच की है. मेमोरी वेरिएंट्स की बात करें तो इसके 4GB + 64GB CNY 1,199 (लगभग 12,000 रुपये) रखी गई है. वहीं इसके 4GB + 128GB और 6GB + 64GB दोनों ही वेरिएंट्स की कीमत CNY 1,399 (लगभग 14,000 रुपये) रखी गई है. वही कलर कि बात करे तो एकेशिया रेड, ऑरोरा ब्लू, ब्रिदिंग क्रिस्टल और मैजिक नाइट ब्लैक हैं.
Huawei Enjoy 10 के फीचर
एन्जॉय 10 के फीचर ऐसे है की इसको इस्तेमाल करने में आप एन्जॉय करेंगे। यह एंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड EMUI 9.1 पर चलता है और इसमें 90.15 स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो के साथ 6.39-इंच HD+ होल पंच डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 6GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज के साथ octacore HiSilicon Kirin 710F प्रोसेसर मौजूद है. फोन की स्टोरेज को कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है.
फोटोग्राफी के लिए Huawei Enjoy 10 के रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 48MP का है, वहीं सेकेंडरी कैमरा 2MP का है. इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP कैमरा दिया गया है. इसकी बैटरी 4,000mAh की है. हालांकि यहां फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट नहीं दिया गया है. इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी कंपनी ने शामिल नहीं किया है.
आपको बता दे कि चीन में इसकी सेल 1 नवंबर से शुरू होगी. फिलहाल बाकी बाजारों में इसकी उपलब्धता के संदर्भ में कोई जानकारी नहीं मिली है.
टेक्नोलॉजी से जुडी खबर युथ एक्सप्रेस पर.


