एप्पल कंपनी इस बार बड़ी ही तेज़ी के साथ अपडेट जारी कर रही है. iOS 13 फाइनल बिल्ड के हफ्ते भर में ही कंपनी ने 13.1 जारी कर दिया. इसके बाद अब तक कंपनी ने iOS 13.1.3 तक का अपडेट जारी कर दिया है. लेकिन कंपनी ने बीटा प्रोग्राम के तहत iOS 13.2 का तीसरा बीटा भी जारी कर दिया है.
इस्टॉल करे iOS 13.2 beta 3
Apple ने अपने अपडेट ios को लांच कर दिया है. बता दे की अगर आपने पब्लिक बीटा के लिए ऑप्ट किया है तो इसे अपने iPhone में से इंस्टॉल कर सकते हैं. इसमें कंपनी ने कुछ बड़े बदलाव किए हैं. इसे कंपनी ने iPadOS 13.2 beta 3, WatchOS 6.1 Beta 4 और tvOS 13.2 beta 2 के साथ लाया है.
कंपनी iPhone 11 लॉन्च के दौरान डीप फ्यूजन टेक्नलॉजी का शोकेस किया था और इस नए अपडेट में ये फीचर दिया गया है. दरअसल इस टेक्नलॉलजी से कैमरा परफॉर्मेंस पहले से बेहतर किया जा सकेगा. यह कोई देखने वाला फीचर नहीं है, क्योंकि ये बैकग्राउंड में काम करता है और ओवरऑल इमेज क्वॉलिटी को निखरता है. ये A13 Bionic प्रोसेसर बेस्ड है यानी ये अभी के लिए सिर्फ iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max तक सिमित रहेगा।
अगर हम दूसरे खास फीचर के बारे में बात करे तो इसमें iOS 13.2 अपडेट के बाद Siri setting में जा कर इसे मैसेज पढ़ने के लिए सेट कर सकते हैं. बिना फोन से इंटरऐक्ट किए हुए अपने AirPods पर सिरी से इनबॉक्स के मैसेज सुन सकेंगे.
साथ ही यह भी बता दे की नए 13.2 ios बीटा अपडेट में 60 नए इमोजी भी दिए गए हैं. इसके अलावा कई छोटे फीचर्स भी हैं जिनमें Rearrange Apps को बदल कर Edit Home स्क्रीन कर दिया गया है. Apple के सर्वर से अपनी हिस्ट्री क्लियर कराने के लिए आसान ऑप्शन भी नए अपडेट के तहत दिया गया है.
टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर.


