हुवावे कंपनी के आने वाले फ़ोन Huawei Enjoy 10 की एक रैंडम इमेज लीक हो गयी है. इस तस्वीर में फोन के फ्रंट पैनल पर पंच-होल डिजाइन की झलक दिखाई दे रही है। इससे पहले Huawei Enjoy 10 के कुछ फीचर्स को TEENA पर भी लिस्ट किया गया था। इस बात की जानकारी एक ट्विटर हैंडल स्पलैशलीक ने दी थी। खबरों की मानें तो यह फोन Enjoy 10 Plus का डाउनग्रेड वर्जन साबित हो सकता है। हालांकि, फिलहाल यह फोन अभी लॉन्च नहीं किया गया है।
इस इमेज में बैक साइड पर ड्यूल कैमरा सेटअप नज़र आरहा है,जो की LED फ्लैश समेत है। वहीं, फोन को दो कलर में लॉन्च किया जा सकता है। फोन को ग्रेडिएंट लुक में पेश किए जाने की उम्मीद है। जो फोन TEENA पर लिस्ट किया गया था यह रेंडर इमेज उससे काफी मिलती-जुलती है। खबों के मुताबिक, फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाने की उम्मीद है।
Huawei Enjoy 10 के संभावित फीचर
लीक हुई फोटो के अनुसार इसमें यह तो पता चल रहा है की इसमें पंच होल डिस्प्ले है. लेकिन इसके अलावा कई फीचर है. जैसे की फोन में 6.39 इंच का एचडी डिस्प्ले दिए जाने की संभावना है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 720×1560 है। यह फोन ऑक्टा-कोर किरिन 710 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। कैमरा सेगमेंट की बात करें तो फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की उम्मीद है। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल होगा। वहीं, सेकेंडरी सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फी कैमरे की बात करें तो यह 8 मेगापिक्सल का होगा। फोन को पावर देने के लिए 3900 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
बता दे मिली जानकारी के अनुसार Huawei Enjoy 10 फोन भारत में 13 नवंबर 2019 को लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 15,000 रुपये होने की उम्मीद है। इसे स्काई, मैजिक नाइट ब्लैक, रेड टील ऑरेंज और एमरेल्ड ग्रीन कलर में उपलब्ध कराया जा सकता है।
टेक्नोलॉजी से जुडी हर खबर युथ एक्सप्रेस पर.


