कहते है कि शादी लड़का और लड़की के जीवन का वो सुनहरा पल होता है , जिसके बाद उनकी जिंदगी बदल जाती है। जी हां शादी के बाद किस तरह से दो अजनबी एक रिश्ते में बंध जाते है, ये एहसास सच में लाजवाब होता है। हालांकि शादी से पहले लड़कियां काफी नर्वस होती है और कभी कभी इसी घबराहट में उनसे कई गलतियां भी हो जाती है। बता दे कि लड़कियों को शादी से पहले वो सभी काम कर लेने चाहिए, जो उनका मन करता है, ताकि शादी के बाद उन्हें किसी तरह का पछतावा न रहे।
शादी से पहले लड़कियां जरूर कर ले ये काम..
1. जैसे कि शादी से पहले हर लड़की को किसी लम्बी ट्रिप पर घूमने के लिए जाना चाहिए। वैसे भी घूमना फिरना तो लड़कियों को काफी पसंद होता है। बता दे कि अगर आपकी कोई पसंदीदा जगह है, जहाँ आप जाना चाहती है, तो उस जगह पर शादी से पहले जरूर घूम आएं। जी हां यह सोलो ट्रिप सच में आपके लिए काफी यादगार होगी।
2. इसके इलावा आप अपने दोस्तों के साथ भरपूर समय बीता सकती है। अब जाहिर सी बात है कि शादी के बाद तो आपका ज्यादातर समय पति और बच्चों के साथ ही बीतेगा। तो ऐसे में शादी से पहले दोस्तों के साथ एन्जॉय करने में कोई बुराई नहीं है। आप चाहे तो दोस्तों के साथ चार पांच दिनों के लिए घूमने जा सकती है या उनके साथ पिकनिक का मजा ले सकती है।
3. गौरतलब है कि शादी से पहले हर लड़की को एक बार अपना मेकओवर जरूर करवा लेना चाहिए। जैसे कि अपनी पसंद का हेयर स्टाइल, अपनी पसंद के कपड़े या खुद से संबंधित और भी बहुत सारी चीजें आप बदल सकती है। इससे आपको काफी अच्छा महसूस होगा।
4. इसमें कोई शक नहीं कि शादी के बाद लड़कियां कई नए रिश्तों से बंध जाती है। तो ऐसे में उन्हें शादी से पहले अपने माता पिता और मायके वालों के साथ अच्छा समय बीता लेना चाहिए। बहरहाल शादी से पहले लड़कियां अगर ये सब काम कर लेंगी, तो यक़ीनन उन्हें इस बात का कभी अफ़सोस नहीं होगा कि उन्होंने कुछ मिस कर दिया।


