बता दे कि सनी देओल के बेटे करन देओल की डेब्यू फिल्म बड़े परदे पर रिलीज़ हो चुकी है। गौरतलब है कि फिल्म रिलीज़ होने से पहले गुरुवार को इस की स्क्रीनिंग रखी गई थी। ऐसे में पूरा देओल परिवार इस खास मौके पर मौजूद था। इसके साथ ही कई और फ़िल्मी सितारे भी इस खास मौके पर देओल परिवार के साथ मौजूद थे। यहाँ तक कि अपने पोते की पहली फिल्म देखने के लिए धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर भी देओल परिवार के साथ गई थी। बहरहाल प्रकाश कौर काफी लम्बे समय के बाद कैमरे के सामने नजर आई है। हालांकि बहुत से लोगो का ये मानना था कि वह कभी मीडिया के सामने नहीं आती। जिस वजह से कुछ लोग उन्हें जिन्दा ही नहीं समझ रहे थे। मगर अब उनकी मौजूदगी ने हर किसी की जुबान पर ताले लगा दिए।
पोते की पहली फिल्म देखने पहुंची दादी प्रकाश कौर..
वही अगर हम करन देओल की माँ की बात करे तो वह भी काफी लम्बे समय के बाद कैमरे के सामने नजर आई है। जी हां आमतौर पर सनी देओल की पत्नी पूजा कैमरे से बचती हुई नजर आती है। यानि उन्हें मीडिया के सामने आना ज्यादा पसंद नहीं है। मगर अपने बेटे की ख़ुशी में शामिल होने के लिए वह खास तौर उसकी फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंची थी। बता दे कि करन देओल की फिल्म पल पल दिल के पास का टाइटल उनके दादा के मोस्ट फेवरेट गाने के नाम पर ही रखा गया है।
दरसअल सनी देओल अपने पिता से बेहद प्यार करते है। शायद यही वजह है कि उन्होंने अपने बेटे की पहली फिल्म का नाम यह रखा है। बहरहाल सनी देओल ये चाहते थे कि इस फिल्म में केवल उनकी और उनके बेटे की ही नहीं बल्कि उनके पिता की मौजूदगी भी शामिल हो। फ़िलहाल तो हम यही उम्मीद करते है धर्मेंद्र के पोते की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई करे और यह फिल्म सुपरहिट साबित हो। “दोस्तों आपका इस फिल्म के बारे में क्या कहना है, ये हमें जरूर बताईयेगा।”



