हम गुजरे हुए जमाने में भले ही अपने देश को आजाद होते हुए न देख सके हो। मगर वर्तमान समय में हमने उस ऐताहासिक पल को आज फिर से जी लिया है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने मिल कर आखिरकार जम्मू कश्मीर को नयी साँस दे ही दी। बता दे कि अब तक जो लोग धारा 370 हटाने की मांग कर रहे थे। अब वही लोग मोदी जी का समर्थन कर रहे है। शायद यही भारत सरकार की सबसे बड़ी जीत है। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटवाने के लिए न केवल नरेंद्र मोदी बल्कि अमित शाह ने भी खूब संघर्ष किया है और आज उनका यह संघर्ष रंग लाया है।
जम्मू कश्मीर को नयी साँस..
हालांकि आज जहाँ एक तरफ जम्मू कश्मीर से पलायन कर चुके सभी लोग बेहद खुश है। वही दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी बीजेपी के इस फैसले का विरोध करने में लगी हुई है। अब हम तो पाकिस्तान और कांग्रेस से सिर्फ यही कहेंगे कि विरोध करने के चक्कर में कही आपकी धारा भारत से समाप्त न हो जाएँ। वैसे इसमें कोई शक नहीं कि भारत सरकार के इस फैसले के बाद अब जम्मू कश्मीर वास्तव में लोगो के रहने लायक प्रदेश बन चुका है। यानि अब जम्मू कश्मीर में कोई भी व्यक्ति बिना किसी रोक टोक के रह सकता है और अपनी आजीविका कमा सकता है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि जो काम कांग्रेस सत्तर सालो में नहीं कर पाई। वही काम मोदी सरकार ने इतने कम समय में कर दिखाया।
एमएस धोनी की कश्मीर में सेना की ड्यूटी की तस्वीरे हुई वायरल
शायद यही वजह है कि वर्तमान समय में केवल हिन्दू ही नहीं बल्कि मुस्लिम जाति के लोग भी मोदी भक्त बन चुके है। वो कहते है न कि सब्र का फल मीठा होता है और आज मोदी तथा अमित शाह ने ये बात साबित कर दी। भले ही अपनी राजनीती के पहले पांच सालो में बीजेपी सरकार धारा 370 नहीं हटवा पाई, लेकिन अपनी दूसरी पारी में वह लोगो की चुनौती पर खरे उतरे है। यानि जम्मू कश्मीर को नयी साँस देने में पूरी तरह से कामयाब हो चुके है।


