इस तरह घर पर बनाएं टेस्टी और लजीज स्वादिष्ट मसालेदार खिचड़ी

इस तरह घर पर बनाएं टेस्टी और लजीज स्वादिष्ट मसालेदार खिचड़ी

हमारे देश में भारतीय व्यंजन की बात करें तो एक से बढ़कर एक व्यंजन बने है। जिसका एक अपना अलग ही स्वाद मिलता है। हमारे यह भारतीय व्यंजन खिचड़ी एक ऐसा खाना है जिसे बहुत ही हल्का खाना कहा गया है। जहां लोग इसे खाना कम पसंद करते है। अगर बात की जाएं मसालेदार खिचड़ी की तो यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है। आइए जानते है किस तरह आप घर पर कैसे बना सकते है टेस्टी और लजीज मसालेदार खिचड़ी।

मसालेदार खिचड़ी के लिए ये लगेगी सामग्री

सबसे पहले चावल ½ कप ले ले। फिर इसके बाद मूंग दाल 2 बड़े चम्मच, तुअर दाल 2 बड़े चम्मच, प्याज 1 पीस बारीक कटी हुई, मूंगफली करीब 2 बड़ा चम्मच, घी 2 बड़े चम्मच, हींग 1 चुटकी, नमक स्वादानुसार, लौंग 2 पीस कुटी हुई, दालचीनी 1 पीस, तेज़ पत्ता 1 पीस, जीरा 1/2 छोटा चम्मच, काली मिर्च 4 कुटी हुई, हल्दी 1/4 छोटा चम्मच, राई 1/4 छोटी चम्मच, हरा धनिया बारीक कटा हुआ, पानी 2 कप, लाल मिर्च पाउडर 1/2 छोटी चम्मच।

ये है बनाने की विधि

खिचड़ी बनाने के लिए आप पहले गैस पर एक कुकर चढ़ाएं और उसमे घी डालकर गर्म कर लें। फिर इसमें राई, जीरा, लौंग, दालचीनी, तेज़ पत्ता, लाल मिर्च, काली मिर्च और मूंगफली के दाने डालकर इसे करीब एक मिनट तक भूनतें रहे। फिर इसमें बारीक कटा प्याज डालकर अच्छे से भूने। अगर आप चाह रहे है कि खिचड़ी का स्वाद और बढ़ जाए तो इसमें आप टमाटर भी डाल सकते हैं।

2-3 सीटी आने तक करें इंतजार

वहीं, जब भूनते हुए जब प्याज का रंग बदलने लगे तो इसमें 20 से 30 मिनट तक भीगे हुए चावल, तुअर दाल और मूंग दाल को डाल दें और आच्छी तरह से मिला लें। अब इसमें हल्दी पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर लगभग एक मिनट तक खूब अच्छे से भूने। सर्वप्रथम भून जाने के बाद इसमें लगभग 2 कप पानी डाले और कुकर का ढक्कन अच्छी तरह से बंद कर दें। अब इसमें लगातार 3 सीटी आने तक इंतजार करें। फिर गैस बंद कर दें। आपकी खिचड़ी तैयार है। अब इसे आप एक प्लेट में निकालकर इस पर घी डालकर दही और चटनी के साथ मसालेदार खिचड़ी का सेवन करें।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER