हम सभी जानते है कि बच्चे डोसा बड़े चाव से खाते हैं। जहां यह ऐसी चीज है जो सभी को पसंद होती है। जहां लोग सब्जी, दाल या और कुछ भी खाने से कतराते हैं लेकिन वे पनीर स्पेशल डोसा खाने का बहाना ढूंढते हैं। तो ऐसे में अगर आप बच्चों के लिए नाश्ते में कुछ हेल्दी बनाना चाहती हैं तो पनीर डोसा बनाकर उन्हें खिला सकती है। वही, पनीर स्पेशल डोसा एक हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट रेसिपी है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।
ये चाहिए सामग्री
- पनीर – 300 ग्राम
- मेथी दाना – 3 बड़े चम्मच
- हरी मिर्च – 1
- चावल – 5 कप
- रिफाइंड तेल – 1 कप
- हरा धनिया – 1 कप
- प्याज – 2
- उड़द की दाल – 3 कप
- नमक स्वादअनुसार
इस विधि से बनाएं
सबसे पहले चावल और उड़द की दाल को 5-6 घंटे के लिए भिगो दें। फिर इसके बाद मेथी दानों को एक बर्तन में भिगोकर रख दें। अब जब तीनों सामग्री अच्छी तरह से भीग जाएं तो इन सभी चीजों का पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट में नमक मिलाएं। नमक मिलाकर पेस्ट को 8-9 घंटे के लिए रख दें। इसके बाद पनीर को कद्दूकस कर लें और प्याज को काट कर एक बर्तन में रख लें। फिर पनीर, प्याज, हरा धनिया और हरी मिर्च मिलाएं। तैयार दाल के पेस्ट को एक पैन में फैलाएं।
खास बात
इसके बाद पेस्ट के किनारों पर तेल लगाएं। फिर पनीर से तैयार मिश्रण डालें। डोसे को दोनों तरफ से ब्राउन होने तक सेक लें। फिर जब डोसा दोनों तरफ से ब्राउन हो जाए तो इसे किसी बर्तन में निकाल लें। आपका डोसा तैयार है। चटनी के साथ गरमागरम परोसें।
