परिवार की तरक्की पर पड़ता है असर
वहीं, मसालों को कूटना पीसना और व्यंजनों में स्वाद को बढ़ाने के लिए इस उपकरण का उपयोग होता आ रहा है। वास्तु शास्त्र के अनुसार सिलबट्टे को रखने की दिशा तय है। इसका असर परिवार की तरक्की पर पड़ता है। गृहणियों को पता होना चाहिए कि सिलबट्टे को किस दिशा में रखें। आइये जानते है सिलबट्टे के वास्तु शास्त्र के बारे में। कि क्या होती है इसकी सही दिशा।
ना रखें गलत दिशा में
एक बात का ध्यान रखें कि सिलबट्टे को भूल कर भी ईशान कोण यानी कि उत्तर पूर्व दिशा में ना रखें। आप इसे पश्चिम या दक्षिण दिशा में रख सकते हैं। गलत दिशा में रखने से घर में नकारात्मकता आ सकती है। सिलबट्टा नीम की लकड़ी का बना होना चाहिए। नीम के अंदर कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो सेहत को कई समस्याओं से दूर रख सकते हैं। ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार, नीम का सिलबट्टा इस्तेमाल करने से पॉजिटिविटी आती है और शरीर तंदुरुस्त रहता है। जानकारी के लिए बता दें कि सिलबट्टे पर नमक जरूर पीसना चाहिए। नमक के पानी से जरूर धोएं। ऐसा करने से ना केवल घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
